देश-दुनियाफीचर्ड

आर्यन खान केस से हटाए गए NCB अधिकारी समीर वानखेड़े

आर्यन खान ड्रग्स केस से एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को हटा दिया गया है।

नईदिल्ली (ए)। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस से एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को हटा दिया गया है।

आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत अन्य को मुंबई तट के पास क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद एनसीबी ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। आर्यन आठ अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद थे।

आर्यन के खिलाफ मादक पदार्थ रखने, उसका सेवन करने, प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद और बिक्री तथा साजिश के मामले में स्वापक औषधि और

मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन को 28 अक्टूबर को जमानत दी थी।

Related Articles

Back to top button