देश-दुनियाफीचर्ड

आसमान से एक ही जगह कई बार गिरी बिजली, 88 लाख से ज्यादा लोगो ने देखा, आपने देखा क्या ये डरा देने वाला मंजर?

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही जगह पर लगातार कई बार आकाशीय बिजली को गिरते देखा जा सकता है. जिसे देख यूजर्स सहम गए हैं…

नईदिल्ली (ए)। आए दिन हमें सोशल मीडिया पर ऐसे कई रोमांच और हैरतअंगेज कारनामों से भरे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जिन्हें देख यूजर्स के माथे पर पसीने छूट जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख हर किसी को काफी हैरानी हो रही है. वायरल हो रहे वीडियो में एक ही जगह पर लगातार कई बार आकाशीय बिजली को गिरते देखा जा रहा है।

आमतौर हम सभी ने बारिश और तुफान आने से पहले आसमान में बादलों को गरजते देखा है. जिस दौरान आकाशीय बिजली भी कड़कते नजर आती है. वहीं कई बार इन आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट काफी तेज भी होती है. अक्सर आकाशीय बिजली को धरती पर गिरते देखा जाता है. जिसके कारण वह घरती पर जहां भी गिरती है, उसे तबाह कर देती है. वीडियो में हम ऐसा ही नजारा देख सकते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. इसे ट्विटर पर @OTerrifying नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में हम आकाशीय बिजली को एक के बाद एक लगातार चार बार एक ही जगह पर गिरते देख सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाशीय बिजली एक पेड़ के ऊपर गिरती है. जिसके कारण उस पेड़ में आग लग जाती है।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 8.8 मिलियन तकरीबन 88 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और एक लाख 60 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. वीडियो को देख कई यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं और वह इस तरह से एक ही जगह पर आकाशीय बिजली के गिरने को अब तक का डरावना मंजर बता रहे हैं. वहीं कुछ का कहना है कि इस तरह के हादसों में किसी की भी जान जा सकती है।

https://twitter.com/OTerrifying/status/1638918021602492416?t=lBO2rU3cyHNS5WZHnjR6vQ&s=19
https://twitter.com/OTerrifying/status/1638918021602492416?t=7p-vwIFOMf-n3qePMiO9Xw&s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button