देश-दुनियाफीचर्ड

16 अगस्त से चरणबद्ध तरीके से दोबार खोला जायेगा पूरी का श्री जगन्नाथ मंदिर, जाने बाहर के लोगों को कब से मिलेगी प्रवेश की अनुमति

पूरी (ए)। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बुधवार को कहा कि 16 अगस्त से ओडिशा के पुरी स्थित मंदिर को चरणबद्ध तरीके से दोबारा खोला जाएगा।

छत्तीस निजोग (मंदिर के सेवादारों की सबसे बड़ी संस्था) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एसजेटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ”16 अगस्त से 20 अगस्त के बीच पहले पांच दिन में, केवल पुरी के निवासियों को मंदिर के भीतर जाकर दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।”

कृष्ण कुमार ने कहा कि पुरी के बाहर के लोगों को 23 अगस्त से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी क्योंकि शनिवार और रविवार को पुरी शहर बंद रहेगा, इसलिए मंदिर भी बंद रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button