खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

इंडिगो विमान एवं एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले X हैंण्डलर पर एफआईआर दर्ज, राजनांदगांव एवं मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

राजनांदगांव। ट्युटर हेण्डल( एक्स) में ट्विट कर दिनांक 14.08.2024 को इंडिगो कंपनी केे विमान क्र0 6 ई 1275 (मुम्बई से मस्कट) और उडान संख्या 6 ई 57 (मुम्बई से जेद्या) में टाईम बम लगाने व एयर इंडिया एयरलाइंस की उडान संख्या एआई 119 (मुम्बई से न्यूयाॅर्क) में 06 किलो आरडीएक्स एवं 06 आतंकवादी होने की बात कहते हुए विमान उडाने की धमकी देने के संबंध में ट्विटर (एक्स) में पोस्ट किया गया है जो राजनांदगांव से संबंधित होना पता चला।

चलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव रेंज पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशानुसार जिसके नाम से ट्विटर अकाउंट था तथा इस ट्वीट के संबंध में जिसने इसकी सूचना एयर कंट्रोल ऑफिस में दी थी।

उन दोनों से रायपुर साइबर सेल, कोतवाली पुलिस राजनांदगांव व साइबर सेल राजनांदगांव के द्वारा पूछताछ कर मामले से सबंधित इलेक्ट्रॉनिक डेटा एकत्रित किया गया।

इस संबंध में महाराष्ट्र मुंबई पुलिस के द्वारा एक अज्ञात आरोपी व ट्विटर हैंडलर के खिलाफ अपराध क्र0 823/2024 धारा 125,353 (1),(बी) 351(4) बीएनएस 3(1)(क) नागरिक उडान सुरक्षा अधिनियम 1982 अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना क्रम में मुम्बई पुलिस की टीम आरोपी पतासाजी हेतु कल दिनांक 14.10.2024 को राजनांदगाॅव आयी,  राजनांदगांव पुलिस के सहयोग से ट्विटर हैंण्डलर राजनांदगांव निवासी एक नाबालिक को उसके पिता के साथ नोटिस देकर व जिनके नाम पर अकाउंट था उसे मुंबई (महाराष्ट्र) में पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही हेतु तलब किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button