छत्तीसगढ़फीचर्ड

लेबर पेमेंट और गाड़ी भांडा के लिए रखे 30 लाख रुपया नौकर लेकर हुआ फरार, तेलंगाना में दोनो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा

व्यवसायी का 30 लाख रूपये लेकर एक साल से फरार 02 आरोपियों को हैदराबाद (तेलंगाना) से किया गया गिरफ्तार…आरोपीगण तेलंगाना में भेष बदल-बदल घुम रहे थे…

राजनांदगांव। दिनांक 29.05.2023 को प्रार्थी सी वेंकट राम रेड्डी पिता सी0 एच0 नारायण रेड्डी उम्र 41 वर्ष साकिन तुलसी टाॅवर एफ0सी0आई0 रोड़ राजनांदगांव कारिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नौकर सल्ला विनय जो इसके पास विगत 05 वर्षो से काम कर रहा था, जो कि लेवर पेमेंट एवं गाड़ी के भाड़े का पैसा 3000000 रूपये को इसके पास रखवाकर काम से बीजापुर (बस्तर) गया था, जो वापस आकर देखा तो, नौकर सल्ला विनय उक्त रकम को लेकर फरार हो जाना बताया।

कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 387/2023 धारा 406 कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली से टीम गठित कर आरोपियो का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण तेलंगाना में भेष बदल-बदल घुम रहे है।

कि सूचना पर थाना कोतवाली से तत्काल पुलिस टीम हैदराबाद (तेलंगाना) रवाना कर आरोपीगण 01. सल्ला विनय उर्फ व्यकटेश पिता महेश रेड्डी उम्र 31 वर्ष साकिन सेकेण्ड जोन मंदमारी थाना मंदमारी जिला मंचीरियाल तेलंगाना 02. पोटु सुरेन्द्र रेड्डी पिता महेश्वर रेड्डी उम्र 27 वर्ष साकिन धरमावरम मण्डल भीमावरम थाना भीमावरम जिला मंचीरियाल तेलंगाना को हैदराबाद में घेराबंदी कर हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया।

पूछताछ पर आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आज दिनांक 08.04.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक संजय बरेठ, प्र0आर0 जी0 सीरिल कुमार, आरक्षक कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी- 01. सल्ला विनय उर्फ व्यकटेश पिता महेश रेड्डी उम्र 31 वर्ष साकिन सेकेण्ड जोन मंदमारी थाना मंदमारी जिला मंचीरियाल (तेलंगाना)।
02.पोटु सुरेन्द्र रेड्डी पिता महेश्वर रेड्डी उम्र 27 वर्ष साकिन धरमावरम मण्डल भीमावरम थाना भीमावरम जिला मंचीरियाल (तेलंगाना)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button