दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान: छोटे बच्चों से लेकर वृद्धजनों ने उत्साह के साथ किया अन्न दान

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति दवारा चलाये जा रहे “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान के तहत आज समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में खुर्सीपार एवं छावनी में अन्न संग्रहण किया गया। अभियान के दौरान भिलाईवासियों की प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था देखने को मिली, जब लोगों ने मुक्तहस्त से श्रीरामनवमी के महाप्रसाद के लिए अन्न दान किया। इस दौरान वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों ने भी अपनी सहभागिता निभाते हुए अन्न दान किया और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए रैली का स्वागत किया। अभियान के तहत आज खुर्सीपार एवं छावनी में अन्न संग्रहण किया गया।

समिति के संरक्षक व प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने की खुर्सीपार वार्ड 47, जोन -3 एवं छावनी में अन्न उगाही की। इस दौरान छोटे बच्चों से लेकर वृद्धजनों एवं दिवसजनों ने उत्साह के साथ इस अन्न दान किया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी अन्न दान किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि यह केवल लघु भारत के संदर्भ में भिलाई में ही संभव है, जहां हर त्योहार को हर्षोलास के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि विगत एक सप्ताह से इस अभियान में भिलाई का हर एक बच्चा, बड़े-बुजुर्ग और महिलाओं ने हर वर्ग ने अपनी सहभागिता दी है। हमारे अराध्य प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीरामनवमी के महाप्रसाद के लिए भिलाई के हर घर से अन्न संग्रहित किया गया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा 30 मार्च को मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भव्य श्रीरामनवमी उत्सव के लिए पूरे भिलाई को आमंत्रित किया जा रहा है।

भिलाई-3, चरोदा में हुआ अन्न संग्रहण
समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में संध्या भिलाई तीन, चरोदा प्रखण्ड में अन्न संग्रहण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें सहभागिता देते हुए अन्न संग्रहण किया और जय श्रीराम के नारे लगाये। श्री पाण्डेय ने कहा कि जिले के सभी प्रखण्डों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ग बढ़चढ़ कर सहभागी बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button