छत्तीसगढ़फीचर्ड

इलाज दौरान जिला अस्पताल से फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, केंद्रीय जल में थी निरुद्ध

जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर दिनांक 9.09.2024 को रात्रि 10:00 बजे से 2:00 बजे के बीच हो गई थी फरार…

सरगुजा। थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर के अपराध क्रमांक 23/2024 धारा 21(C) एनडीपीएस अधिनियम में निरुद्ध महिला बंदी पूजा गुप्ता को जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था जो इलाज के दौरान जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर दिनांक 9.09.2024 को रात्रि 10:00 बजे से 2:00 बजे के बीच फरार हो गई।

रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 262 भारतीय नागरिक संहिता, का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की पताशाजी की जा रही थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान लगातार गवाहों से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला पूजा गुप्ता पति सुनीलधर गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी आरागाही थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर को ग्राम नवाडीहकला थाना विश्रामपुर जिला पलामू झारखंड से स्थानीय पुलिस एवं महिला स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, मुकेश चौधरी, अतुल शर्मा, महिला आरक्षक नीलम यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button