दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चरोदा में सरिया लोडेड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौदा, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

भिलाई 03। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के जीई रोड़, चरोदा मिडिल कट के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत गई वही दूसरा अति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सुपेला शासकीय अस्पताल पुलिस द्वारा भेजा गया है।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल भेजवाया, वही मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने बताया कि ट्रेलर क्रमांक MP04HE9799 जिसमें की सरिया लोड था, जो कि रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही थी, स्प्लेंडर पल्स मोटर सायकल DL5SCG6553 में सवार दो लड़कों को अपने चपेट में ले लिया, जिसमें एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है उसको अस्पताल भेजा गया है।

मृतक मोनिस पिता अनीश उम्र 18 वर्ष, घायल सुहान पिता सराजु उम्र 14 वर्ष, पता ग्राम अदमपुर, थाना शहपुर, जिला मुजफ्फर नगर (यूपी) हाल पता जामा मस्जिद पॉवर हाउस, थाना छावनी भिलाई, कपड़े का फेरी लगाकर बिक्री करते है।

वहीं घटना के बाद मौके से ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर थाना ले गई। इसमें मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

 

 

Oplus_16908288

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button