दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने दिसंबर माह में बीएसपी से रिटायर कर्मियों को दी विदाई

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें माह दिसंबर और उससे पूर्व सेवानिवृत्त हुए बीएसपी कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान करते हुए उनकी जमा निधियों के अंतिम भुगतान का चेक प्रदान किया।

इस दौरान अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने कहा कि सभी वरिष्ठ साथी हमारे इस विशाल परिवार का हिस्सा है और इनके मार्गदर्शन से ही हम आगे बढ़ेंगे. उन्होंने सभी सदस्यों को स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों में रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से राजेश कुमार, राकेश कुमार, शशि कुमार सिंह, प्लेटमिल से शंभू प्रसाद, मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल से राजेंद्र वर्मा, इंजीनियरिंग ड्राइंग एंड डिजाइन से राम कुबेर सिंह,कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से नरेंद्र बलदेव,घनश्याम सिंह, प्रीतराम, सुबिमल,पावर सिस्टम से अनिल कुमार,वाटर मैनेजमेंट से विनोद कुमार, पीएंडए (जनरल) से लक्ष्मी नारायण, टाउन सर्विसेज से एस जोगाराव,स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से धीरज कुमार, रामकुमार और हैंडलिंग प्लांट से राजेश कुमार सिंह जनरल एस्टेब्लिशमेंट से एस गणेश्वर स्वामी,मटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट से कमलेश कुमार, फाऊंड्री एंड पैटर्न शॉप्स से सुखमणि,सिंटर प्लांट-2 से चेतन लाल,मशीन असेंबलिंग एंड रि-इंजीनियरिंग शॉप (मार्स) से जमाल अख्तर खान, टाउन सर्विसेज से महेंद्र कुमार और पाइपलाइन इरेक्शन एंड मेंटनेस से एम.वेंकटेश को ससम्मान विदाई दी गई।

इस अवसर पर रिटायर कर्मियों में से राजेश कुमार सिंह,रामकुबेर सिंह सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए और सम्मान के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर संचालक मंडल उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा,सदस्य हरिराम यादव,जे के गहिने, विनोद कुमार वासनिक,नीरजा शर्मा और पवन कुमार साहू, शैलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, टी के ध्रुव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। समूचे कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एम मुरलीधर और आभार संचालक कुलेश्वर चंद्राकर ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button