दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वरिष्ट और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भिलाई-चरौदा निगम कर रहा वाहन की व्यवस्था, तैयारियों में जुटे निगमकर्मी

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय सभागार में आज दिनांक 29-04-2024 को लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में एक आवश्यक बैठक आयोजित रही। इस बैठक को निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन एवं स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चन्द्राकर ने संबोधित किया।

यह बता दे कि जिला निर्वाचन विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार प्रत्येक 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव दिनांक 07 मई 2024 को घर से मतदान केंद्र और मतदान केन्द्र से घर तक निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जायेगी।

इस कार्य में निगम क्षेत्र के स्व सहायता समूह में कार्यरत 58 महिलाओं को 40 वार्ड में दायित्व निर्वहन हेतु संलग्न किया गया है।स्व सहायता समूह की महिलाएं मतदान रथ के माध्यम से वरिष्ट एवं दिव्यांग मतदाताओं का सहयोग करेगी साथ ही निर्वाचन दिनांक को वरिष्ट  एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सहायता प्रदान करेगी।

बैठक में एन.यू.एल.एम. मैनेजर आदित्य भटनागर, सामुदायिक सगठक कुंती वर्मा, सुषमा पांडेय तथा अमित वर्मा ने उपस्थित एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी से अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button