खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारतीय टीम की जीत पर इजरायल के राजदूत का पाकिस्तान पर तंज, कहा- ‘हमास को समर्पित नहीं कर पाएंगे जीत’

इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि हम इस बात से खुश हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए क्रिकेट मैच में हमारे दोस्तों ने पोस्टर दिखाकर हमारे साथ एकजुटता दिखाई…

नईदिल्ली (ए)। भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने शनिवार (14 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को मिली जीत पर खुशी जाहिर की है. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी टीम पर तंज भी कसा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हार के बाद पाकिस्तान अपनी जीत हमास को समर्पित नहीं कर पाया।

उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि क्रिकेट विश्वकप 23 में खेले गए भारत-पाक मैच में भारत विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया. मैच के दौरान हमारे भारतीय मित्रों ने पोस्टर दिखाकर कर इजरायल के साथ अपनी एकजुटता दिखाई. इससे हम बेहद भाव विभोर हैं।”

अपनी पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें एक शख्स को पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर वाला पोस्टर लिए देखा जा सकता है. पोस्टर पर लिखा है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जारी जंग में इजरायल के साथ खड़ा है।

गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विश्वकप के मैच में भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया. भारत ने उसे एक तरफा मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button