छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्डविविध

ब्रेकिंग: कोरोना संकट की वजह से 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को टाला गया, चुनाव आयोग ने किया ऐलान…

दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को टाल दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का टाल दिया है। हालांकि, नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव आगोय ने कहा कि 31 मार्च के बाद हम हालात की समीक्षा करेंगे।

ऐसी संभावना थी कि एहतियात बरतते हुए राज्यसभा चुनाव पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 26 मार्च को ही होंगे। मगर अब यह स्पष्ट हो गा है कि 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा चुनाव तय समय पर नहीं होगा।  ऐसी उम्मीद थी कि चुनाव के दौरान मास्क और सैनिटाइजर भी दिए जाएंगे। 

18 सीटों पर होना है मतदान
17 राज्यों की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना था, लेकिन 18 मार्च को नाम वापस लेने के लिए निर्धारित समयसीमा के बाद 37 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। अब 18 सीटों पर ही मतदान की आवश्यकता है। ये सीटें गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और झारखंड की हैं।  

तैयारी में जुटे राज्य
विधायकों को चुनाव आयोग के प्रिसाइडिंग ऑफिसर की मौजूदगी में पार्टी के अधिकृत एजेंट को दिखाते हुए ओपन बैलेट पेपर पर अपना वोट डालना होता है। सभी राज्य चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। 

Related Articles

Back to top button