छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जूनी सरोवर समिति, ढनढनी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम ढनढनी से आए जूनी सरोवर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। समिति ने मुख्यमंत्री श्री साय को ग्राम ढनढनी में आयोजित जूनी सरोवर मेला में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। समिति ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 जनवरी से 25 जनवरी तक छेर-छेरा पुन्नी के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण व विशाल मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर समिति के विक्रम सिंह, राधेश्याम साहू, मेघनाथ साहू, सुरेश साहू, सुनील सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button