देश-दुनियाफीचर्ड

ईडी की गिरफ्तारी के बाद IAS को राज्य सरकार ने किया निलंबित, कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की दी मंजूरी

छवि रंजन की गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर दिख रही है…

रांची (ए)। झारखंड की राजधानी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को जिले के क्षेत्रीय प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. अब IAS अधिकारी छवि रंजन को कथित भूमि घोटाले के मामले निलंबित कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ में ईडी के सभी सवालों का छवि रंजन सही से जवाब नहीं दे पाए हैं।

शनिवार 06 मई को आईएएस छवि रंजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के सामने पेस किया गया. इस दौरान ईडी की ओर से यह आग्रह किया गया कि छवि रंजन को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाये. लेकिन कोर्ट में सिर्फ छह दिनों की ही रिमांड की मंजूरी दी है।

4 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था 24 अप्रैल को पहली बार जमीन घोटाले में समन जारी होने के बाद छवि रंजन ईडी ऑफिस में हाजिर हुए थे. बता दे कि ईडी द्वारा तीसरे समन जारी होने पर वे ईडी ऑफिस में उपस्थित हुए थे. इसके बाद छवि रंजन को 4 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. करीब 10 घंटे तक ईडी ने उसे पूछताछ की थी. इसके बाद रात करीब 10 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

4 मई की रात को किया गया था गिरफ्तार इसके बाद उनकी मेडिकल जांच की गयी थी, जिसमें उनका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया था. मेडिकल जांच के बाद उन्हें एक दिन के लिए जेल भेज दिया गया था. इस दौरान ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी. अगले दिन विशेष कोर्ट ने ईडी को 6 दिनों की रिमांड दी. ईडी के अधिकारी 7 मई से छवि रंजन से पूछताछ शुरू करेंगे. 12 मई को पूछताछ के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button