दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राजीव लोचन आयुर्वेद महाविद्यालय दुर्ग के छात्रों द्वारा प्रकृति परीक्षण अभियान की शुरूआत

दुर्ग। आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नवम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश की प्रकृति परीक्षण अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान 26 नवंबर से 25 दिसम्बर तक चलेगा। “संकल्प स्वास्थ्य का आधार आयुर्वेद का” इस ध्येय के साथ जनमानस में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु तथा आयुर्वेद से स्वास्थ्य लाभ जन जन तक पहुँचे यह इस अभियान का उद्देश्य है। आधुनिक जीवनशैली के कारण बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को आयुर्वेद के माध्यम से कम किया जा सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति की अपनी विशिष्ट प्रकृती होती है। विभिन्न शारीरिक प्रकृती अनुसार हर ऋतु में स्वस्थ रहने हेतु अलग-अलग आहार, दिनचर्या और ऋतुचर्या आयुर्वेद में बताई गई है। आयुर्वेद में शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को ही पूर्ण स्वास्थ्य कहा गया है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा भी मान्यता दी है। वर्तमान जीवनशैली, अनियमीत खानपान और शारीरिक श्रम की न्यूनता के कारण देश की बहुतांश आबादी जीवनशैलीगत गैरसंचारी रोगों जैसे मोटापा, मधुमेह, हृदयरोग से ग्रस्त हो रही है।

गैरसंचारी रोगों के रोकथाम और नियंत्रण में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की प्रभावी भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा यह प्रकृति परीक्षण अभियान 26 नवम्बर से आरंभ हुआ है। प्रकृति परीक्षण पश्चात नगरिकों को उनकें फोन पर तुरंत ‘डिजिटल प्रकृति कार्ड’ प्राप्त होगा। जिन नागरिकों का प्रकृति परीक्षण इस एप द्वारा हुआ है उन्हें भविष्य में नोटिफिकेशन के द्वारा आयुर्वेद अनुसार प्रकृति अनुरूप दिशानिर्देश प्राप्त होगें।

प्रथम चरण में 18 साल के उपर के एक करोड़ लोगों का प्रकृति परीक्षण मोबाईल एप के द्वारा पंजीकृत आयुर्वेद निजी चिकित्सकों एवं शासकीय चिकित्सकों के साथ आयुर्वेदीक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा वालंटियर के रूप में किया जाना है।

यह प्रकृति परीक्षण अभियान दुर्ग जिले में तेजी से चल रहा है। राजीव लोचन आयुर्वेद महाविद्यालय चंदखुरी, दुर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा तथा शिक्षकों द्वारा दुर्ग के विभिन्न महाविद्यालय, आई.टी.आई., सहकारी बैंक, आसपास के ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरों में घर-घर जाकर प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत माननीय विधायक श्री गजेन्द्र यादव जी का प्रकृति परीक्षण किया गया। दुर्ग शहर के सभी गणमान्य तथा जनसामान्य इस प्रकृति परीक्षण अभियान में सहर्ष तथा उत्स्फुर्त सहयोग दे रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button