दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ईलाज के नाम पर 70 हजार रुपए की ठगी करने वालो दो आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार रुपए बरामद

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन पर जिले में वर्ष 2023 लम्बित मामलो मे निकाल हेतु जल्द से जल्द निकाल का आदेश दिया गया था । जिस तारतम्य मे आरोपी की पतासाजी की जा रही था वर्ष 2023 मे दो व्यक्तियो के द्वारा ईलाज कने के नाम पर ठगी कर 70000 रूपये ठगी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 420, 34 भा.द.वि. दर्ज किया गया था।

आरोपी पतासाजी किये जाने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में आरोपी की साजी की जा रही थी जो कल दिनांक 12-09-2024 को जरिये मुखबिक से सूचना मिला की वही व्यक्ति रेल्वे स्टेशन पर ठगी करने का प्रयास मे घुम रहे है जिसको घेराबंदी कर पकडा गया।

जिसे पकड कर पूछताछ करने पर दिनांक 14/12/2023 को इलाज के नाम पर 70000 रूपये की ठगी करना बताते हुए अपना नाम आरोपियो ने (1) शाकिर मोहम्मद पिता मोहम्मद जमील (2) शाहिद मोहम्मद पिता मोहम्मद जमील साकिन छाबडा वार्ड नं. 19 जोशी कालोनी थाना छाबडा जिला बारा राजस्थान का होना बताते हुए ठगी किए हुए रकम में से 30000 रुपए बरामद कराए।

जिसको जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार आज दिनांक 13-09-2024 को कर अपराध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के सउनि विनय रजक, प्रधान आरक्षक अमर नायक आरक्षक आकाश तिवारी की भूमिका सराहनीय रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button