छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने किया पदभार ग्रहण, लंबित अपराधों के निकाल करने के दिए निर्देश

गरियाबंद। निखिल अशोक कुमार राखेचा के द्वारा गरियाबंद पुलिस कप्तान के रूप में लिया पदभार। पदभार के दौरान थाना छुरा स्थित नवनिर्मित पुलिस अफसर मेस का उद्घाटन किया साथ ही जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवम्

थाना प्रभारियों का बैठक लेकर महिला संबंधी अपराध, साइबर फ्रॉड, चिट फंड,शरीर संबंधी अपराध, अवैध गांजा, शराब, जुआ, सट्टा पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल अप्स.) धीरेंद्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद निशा सिन्हा,

अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर बाजी लाल, लाइन डीएसपी गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button