देश-दुनियाफीचर्ड

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार का नया फरमान, बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा

यूपी सरकार के नए आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश में बिना विधिवत अनुमित के कोई भी शोभायात्रा या धर्मिक जुलूस नहीं निकाल सकेंगे. किसी भी प्रकार की शोभायात्रा निकालने से पहले आयोजकों से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाएगा….

लखनऊ (ए)। यूपी में बिना विधिवत अनुमित के कोई भी शोभायात्रा या धर्मिक जुलूस नहीं निकाल सकेंगे. इस संबंध में योगी सरकार ने बीते सोमवार को आदेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के मुताबिक, शोभायात्रा निकालने से पहले आयोजकों से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर कहा गया कि, ‘कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए. अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए. अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए।

दरअसल, योगी सरकार का यह आदेश ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में शोभयात्रा के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसके अलावा हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा हुई थी।

Related Articles

Back to top button