छत्तीसगढ़फीचर्ड

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

रायपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज 18 सितंबर सोमवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे और सरगुजा संभाग में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार श्री मौर्य विमान द्वारा सुबह 10 :30 दारिमा एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुचेंगे।

सुबह 11:30 बजे परिवर्तन यात्रा के रथ पर सवार होकर बलरामपुर जिले की सामरी विधानसभा के राजपुर में आयोजित स्वागत सभा में शामिल होंगे, इसके बाद वे दोपहर 1:30 बजे बलरामपुर विधानसभा में आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे 2:30 बजे बलरामपुर में भोजन के उपरांत 3:00 पत्रकार वार्ता लेंगे।

दोपहर 3:30 बजे कार द्वारा बलरामपुर से दरिमा एयरपोर्ट अंबिकापुर शाम 5:00 बजे अंबिकापुर पहुचेंगे और 5:10 को विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button