देश-दुनियाफीचर्ड

उद्घाटन के दौरान मंच पर गिरे मुख्यमंत्री: मौके पर मची अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उठाया

आज शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था इस दौरान पटना विश्वविद्यालय के नए सीनेट हॉल का भी उद्घाटन किया जाना था…

पटना (ए)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैर फिसलने की वजह से वह गिर जाते हैं। दरअसल सीएम नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान वह गिर पड़े। अचानक सीएम के गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उठाया।

दरअसल, पटना विश्वविद्यालय में आज शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान पटना विश्वविद्यालय के नए सीनेट हॉल का भी उद्घाटन किया जाना था। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों को आमंत्रित किया गया था।

ऐसे में नीतीश कुमार जब स्टेज पर पहुंचे तो सीनेट हॉल का उद्घाटन के दौरान उनके पांव फिसल गया और सीएम स्टेज पर गिर पड़े। उसके बाद सीएम सुरक्षा में लगे अधिकारी अनान – फानन में नीतीश कुमार को संभाला और नीतीश वापस से उठ खड़े हुए फिर सीनेट हॉल का उद्घाटन किया।

 

इस मौके पर पटना विश्वविद्यालय के 35 रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही 21 शिक्षकों और कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button