दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उद्योग चेंबर भिलाई इकाई एवं एमएसएमई के सहयोग से लघु उद्यमियों के हितार्थ हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (उद्योग चेंबर) भिलाई इकाई एवम एमएसएमई के सहयोग से लघु उद्यमियों के हितार्थ भिलाई में होटल अमित पार्क में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

गौरतलब है की भिलाई उद्योग चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के अथक प्रयासों से का यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें दिल्ली से आए ट्रेनर श्री के द्वारा जेड के पैरामीटर एवम अपने उद्योग को कैसे बढ़ाएं, क्वालिटी पैरामीटर, मैटेरियल मैनेजमेंट, वर्क प्लेस सेफ्टी, सहित अन्य 20 बिंदुयों पर चर्चा की गई।

इसी कड़ी में अजय भसीन ने बताया कि यह कार्यक्रम उद्यमियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा इसे उद्यमियों को अपने उत्पाद के निर्माण को अंतराष्ट्रीय गुणत्त्वा के अनुरूप बनाने एवम अपने उद्योग को अंतराष्ट्रीय बनाने में सहयोग प्रदान करेगा।

इसी कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम से लोगो ने अपने उद्योग की मशनीरी को कैसे नवीनीकरण की तरफ बनाए रखे जैसा की कार्यक्रम का उद्देश्य जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट था।

Related Articles

Back to top button