दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उद्योग मंत्री कवासी लखमा पहुंचे भिलाई, एंसीलरी अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने स्थानीय उद्योगों की समस्याओं से कराया अवगत

भिलाई। प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं बस्तर संभाग के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने भिलाई प्रवास के दौरान बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता की फैक्ट्री का भ्रमण किया। उन्होंने यहां बन रहे कलपुर्जों का बारीकी से निरीक्षण किया। बीएसपी को लगने वाले कलपुर्जों का निर्माण देखकर वे बहुत खुश हुए। उन्होंने आस्वस्त किया कि बस्तर में स्थापित नगरनार स्टील प्लांट में वे यहां के स्थानीय एंसीलरी एवं एमएसएमई उद्योगों को भरपूर काम दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए जल्द ही वह एक बैठक बुला रहे हैं।

भ्रमण पश्चात उद्योग मंत्री श्री लखमा ने यहां के एंसीलरी एवं एमएसएमई उद्योगों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह उद्योग किस तरह से और आगे बढ़े उसके बारे में उद्योगपतियों से पूछा। अध्यक्ष श्री दासगुप्ता के साथ महासचिव श्याम अग्रवाल, सचिव सुरेश चावड़ा, पूर्व अध्यक्ष हरिप्रकाश सिंह, गिरीश पारख सहित अन्य उद्योगपतियों ने यहां के उद्योगों के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

अध्यक्ष श्री दासगुप्ता ने उद्योग मंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। उन्होंने एनएमडीसी के साथ एक बैठक बुलाई जाने की मांग की ताकि यहां के स्थानीय उद्योगों को भी वहां पर काम मिल सके। उद्योग मंत्री श्री लखमा ने उद्योगपतियों को आस्वस्त किया कि वह जल्द ही एनएमडीसी के साथ यहां के उद्योगपतियों की एक मीटिंग बुलाएंगे। उनका प्रयास होगा कि नगरनार स्टील प्लांट में यहां के एंसीलरी और एमएसएमई उद्योगों को भरपूर कम मिल सके।

एंसीलरी अध्यक्ष श्री दास गुप्ता ने उद्योग मंत्री के इस भ्रमण को काफी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री ने यहां के उद्योगपतियों की बात को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button