खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सात ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए चलेगी भारत गौरव ट्रेन, इस दिन से प्रारंभ होगी यात्रा

पर्यटक 13 दिन की इस यात्रा में सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन कर सकेंगे। 16 जून को यह ट्रेन चलेगी और 28 जून को श्रद्धालुओं के साथ वापस आएगी…

 

नईदिल्ली (ए)। ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रख रेलवे भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रही है। इस ट्रेन से श्रद्धालु सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने 13 दिन के टूर पैकेज की घोषणा की है। 16 जून को यह अमृतसर स्टेशन से चलेगी। पर्यटक अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अजमेर स्टेशन से भी अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

पर्यटक 13 दिन की इस यात्रा में सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन कर सकेंगे। 16 जून को यह ट्रेन चलेगी और 28 जून को श्रद्धालुओं के साथ वापस आएगी।

इस टूर पैकेज में 3 एसी कम्फर्ट और स्टैंडर्ड क्लास शामिल हैं। खान-पान के साथ ही सड़क परिवहन, आवास भी उपलब्ध होगा। ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, कोच सुरक्षा गार्ड और हाउसकीपिंग सुविधाएं होंगी।

बुकिंग के लिए www.irctctourism.com पर लॉग ऑन करके जानकारी हासिल की सकती है। इनमें कम्फर्ट क्लास में 49, स्टैंडर्ड क्लास में 70 और इकोनॉमी क्लास की 648 सीटें हैं। इसके अलावा गोरखपुर से भी ज्योतिर्लिंग स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

26 जून को यह ट्रेन चलेगी। 8 जुलाई को वापस गोरखपुर पहुंचेगी। ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज का नाम 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन की शुरुआत गोरखपुर से होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button