छत्तीसगढ़फीचर्ड

जिस्मफरोशी का धंधा कराने वाली एक महिला सहित 04 पुरूष पर पुलिस ने की कार्यवाही

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के निर्देशानुसार थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर कर्ण कुमार उके नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू ललिता मेहर, निरी.अजीत सिंह थाना राखी, उनि शशि पैकरा थाना टिकरापारा, उनि हरि प्रसाद देवता, आरक्षक सूर्यप्रताप राजपूत नंदलाल अग्रहरि, धनेन्द्र जोशी तथा महिला रक्षा टीम से म. प्रधान स्वलेहा शेख, के. पदमा, म.आर 2366 हेमलता वर्मा, म.आर 2292 कामिनी तिग्गा द्वारा संयुक्त कार्यवाही किया गया।

जिसमे थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहे जिस्मफरोसी का धंधा पर कार्यवाही करते हुए संचालिका एक महिला एवं अन्य आरेापी 01 महेश व्यास पिता गोविंद व्यास उम्र 27 साल पता गोक्ल चंद्रमा मंदिर के पास बुढापारा थाना कोतवाली जिला रायपुर 02 तेजेन्दर सिंह पिता जगदीश सिंह उम्र 21 साल पता शीतला मंदिर में पीछे आमापारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर,

03 शिवेन्द्र निषाद पिता मनोज निषाद उम्र 21 साल 04 डीसी कुमार देवदास पिता व्यास नारायण देवदास उम्र 24 साल पता निवासी ग्राम कन्हेंरा थाना अभनपुर जिला रायपुर कुल 05 के खिलाफ रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया।

आरोपीगण के विरूध्द थाना मुजगहन में 187/ 2024 धारा 3.4,5,7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम1956 के तहत कार्यवाही कर रिमांड हेतु न्यायालय रवाना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button