देश-दुनियाफीचर्ड

एअर इंडिया ने 15 जुलाई तक घटाई उड़ानों की संख्या, बंगलूरू-सिंगापुर समेत 19 मार्ग निलंबित

एअर इंडिया ने 15 जुलाई 2025 तक अपनी नैरोबॉडी उड़ानों में अस्थायी कटौती का एलान किया है। इसमें तीन मार्गों पर सेवाएं स्थगित की गई हैं और 19 मार्गों पर उड़ानों की संख्या घटाई गई है। प्रभावित यात्रियों को विकल्प के तौर पर नई बुकिंग, रीशेड्यूलिंग या रिफंड की सुविधा दी जा रही है…

 

एअर इंडिया ने अपनी नैरोबॉडी नेटवर्क में अस्थायी कटौती का एलान किया है, जो 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी। यह कदम एयरलाइन की ऑपरेशनल स्थिरता को बेहतर बनाने और यात्रियों को आखिरी समय की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस कटौती के तहत एअर इंडिया ने तीन मार्गों  पर अपनी सेवाएं पूरी तरह अस्थायी रूप से रोक दी हैं, जबकि 19 अन्य मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम की गई है।

इन बदलावों के बावजूद एयर इंडिया अपने नैरोबॉडी विमानों से प्रतिदिन लगभग 600 उड़ानों का संचालन जारी रखेगी, जो 120 घरेलू और कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों को कवर करेंगे। यह कदम एयरलाइन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह परिचालन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखे।

15 जुलाई 2025 तक के लिए निलंबित मार्ग
बंगलूरू–सिंगापुर (AI2392/2393) – 7 साप्ताहिक उड़ानें
पुणे–सिंगापुर (AI2111/2110) – 7 साप्ताहिक उड़ानें
मुंबई–बागडोगरा (AI551/552) – 7 साप्ताहिक उड़ानें

15 जुलाई 2025 तक के लिए उड़ानों की संख्या में कटौती वाले मार्ग
बंगलूरू–चंडीगढ़: 14 से घटाकर 7 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–बेंगलुरु: 116 से घटाकर 113 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–मुंबई: 176 से घटाकर 165 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–कोलकाता: 70 से घटाकर 63 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–कोयंबटूर: 13 से घटाकर 12 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–गोवा (डाबोलिम): 14 से घटाकर 7 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–गोवा (मोपा): 14 से घटाकर 7 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–हैदराबाद: 84 से घटाकर 76 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–इंदौर: 21 से घटाकर 14 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–लखनऊ: 28 से घटाकर 21 साप्ताहिक उड़ानें
दिल्ली–पुणे: 59 से घटाकर 54 साप्ताहिक उड़ानें
मुंबई–अहमदाबाद: 41 से घटाकर 37 साप्ताहिक उड़ानें
मुंबई–बंगलूरू: 91 से घटाकर 84 साप्ताहिक उड़ानें
मुंबई–कोलकाता: 42 से घटाकर 30 साप्ताहिक उड़ानें
मुंबई–कोयंबटूर: 21 से घटाकर 16 साप्ताहिक उड़ानें
मुंबई–कोच्चि: 40 से घटाकर 34 साप्ताहिक उड़ानें
मुंबई–गोवा (डाबोलिम): 34 से घटाकर 29 साप्ताहिक उड़ानें
मुंबई–हैदराबाद: 63 से घटाकर 59 साप्ताहिक उड़ानें
मुंबई–वाराणसी: 12 से घटाकर 7 साप्ताहिक उड़ानें

एअर इंडिया ने यात्रियों से मांगी माफी
एअर इंडिया ने इस फैसले के लिए यात्रियों से माफी मांगी है और कहा है कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है। उन्हें वैकल्पिक उड़ानों पर फिर से बुकिंग, मुफ्त रीशेड्यूलिंग या पूरी रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए नई शेड्यूल वेबसाइट, मोबाइल ऐप और संपर्क केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही है।

जल्द पूरी सेवा बहाल करेंगे- एअर इंडिया
एअर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कटौती अस्थायी है और जल्द से जल्द पूरी सेवा बहाल करने की योजना बनाई जा रही है। कंपनी ने यह भरोसा दिलाया कि वह अपने यात्रियों, क्रू और विमानों की सुरक्षा को हमेशा सर्वोपरि मानती है और इस फैसले के पीछे यही सोच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button