छत्तीसगढ़फीचर्ड

एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने की प्रेमिका के आशिक का किया हत्या, आरोपी आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार

आरोपी द्वारा धारदार कैंची एवं कुदाली से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या को दिया अंजाम…आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त कुदाली एवं धारदार कैंची को किया गया जप्त…

खैरागढ़। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.11.2024 के शाम 07ः00 बजे थाना साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम खादी में दो बच्चो में चाकु बाजी की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर तत्काल मौके पर पुलिस टीम रवाना हुआ था।

ग्राम खादी के दैहान के पास मृतक धीरज यादव का खुन से लतफत शव मिला मौके पर मृतक के पिता शंकर लाल यादव एवं उसके परिजन उपस्थित थे पूछताछ पर पता चला कि मृतक का गांव के ही एक लडकी से काफी दिनो से प्रेम संबंध चल रहा था उक्त मृतक की प्रेमिका को गांव के ही सीताराम पटेल के द्वारा छेडछाड करता था तथा एक ही जाति के होने के कारण उसे एकतरफा प्यार भी करता था।

जिसके कारण मृतक एवं आरोपी के बीच वाद विवाद था, इसी बात को लेकर दिनांक 23.11.2024 के दोपहर में मृतक एवं आरोपी के बीच साल्हेवारा में वाद विवाद हुआ था तथा मृतक द्वारा सुलह करने हेतु शाम को मिलने कहा गया था तय मिटिंग के मुताबिक मृतक धीरज यादव शाम को आरोपी को फोन कर गांव के दैहान के पास मिलने के लिये बुलाया किन्तु आरोपी पहले से ही बडी घटना करने की फिराक मे था।

इस लिये उसने अपने प्लान के साथ अपने साथ एक कुदाली और धारदार लोहे का कैंची लेकर आया और दो धारी प्रेम संबंध के कारण आरोपी एवं मृतक के बीच दैहान मे ही हाता पाई हुआ विवाद बडने पर आरोपी के द्वारा मृतक धीरज यादव के उपर पहले कुदाली से हमला किया गया उसके बाद धारदार कैची से मृतक के पुरे शरीर के विभिन्न जगहो मे लगातार वार किया।

जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई प्रकरण में प्रार्थी शंकर लाल यादव की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग इंटीमेशन एवं हत्या अपराध पंजीबद्ध कर शव पंचनामा कार्यवाही एवं विवेचना में लिया गया। प्रकरण में मौके पर फारेंसिक टीम दुर्ग के द्वारा भी घटना स्थल का क्राईम सीन एवं बारिकी से निरीक्षण कराया गया है।

प्रकरण की गंभीर को देखते हुये पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश कुमार गौतम एवं एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित किया गया पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के आधे घंटे के अंदर ही आरोपी सीताराम पटेल को हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी को हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में कडाई पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त कुदाली को घटना स्थल पर ही छोड कर आना तथा धारदार कैंची को भागते समय पानी टंकी के पास फेंकना बताया आरोपी की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त खुन लगा हुआ कैची को पानी टंकी के पास बरामद कराने पर जप्त किया गया है तथा घटना स्थल से खुन लगा हुआ कुदाली एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन कर विधिवत जप्त किया गया है। सम्पूर्ण विवेचना पर आरोपी सीताराम पटेल पिता सगेलाल पटेल उम्र 20 साल साकिन ग्राम खादी थाना साल्हेवारा जिला केसीजी0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना साल्हेवारा से निरीक्षक धर्मेन्द्र वैश्णव, सउनि. गणेश राम निर्मल, प्र.आर. कुलेशवर सिन्हा, कीर्ति वर्मा, दीपक भोई, छत्रपाल पैकरा, अनंत रामटेके, आरक्षक इस्माईल खान, भुवन पोर्त, मनोज कंवर, संजय दिवाकर म0आर0 गंगोत्री धुर्वे, महेशवरी नौरंगे, जानकी धुर्वे का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपीः सीताराम पटेल पिता सगेलाल पटेल उम्र 20 साल साकिन ग्राम खादी थाना साल्हेवारा जिला केसीजी0 (छग)

थाना साल्हेवारा, जिला केसीजी (छग)
अप. क्र. 36/2024, धारा 103 (1) बीएनएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button