Uncategorised

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा तिथि में हुआ संशोधन…

रायपुर। वर्तमान में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव और सावधानी को ध्यान में रखते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय वर्ष 2020-21 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है। प्रवेश हेतु नवीन परीक्षा तिथि 9 मई को प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित की गई है। पूर्व में प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 अप्रैल थी। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय आदि जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि इस वर्ष मूल्यांकन कार्य संभागीय मुख्यालय पर पदस्थ जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास स्तर पर किया जाएगा। 
 

Related Articles

Back to top button