छत्तीसगढ़फीचर्ड

एक्सीडेंट हुए महेन्द्रा XUV की तलाशी लेने पर पुलिस रह गई दंग, 34 लाख रुपए से अधिक की गांजा जप्त

आरोपी XUV ड्राइवर गाड़ी एक्सीडेंट के बाद मादक पदार्थों को झाड़ियो में रखा था छुपाकर…आरोपी से कुल 67 पैकेट गांजा का वजन 349.120 किलो ग्राम कीमती 34,91,200/- रूपये जप्त कर धारा 20 (बी) एनडीपीएस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही…

 

धमतरी। पुलिस थाना केरेगांव को यह सूचना मिली की ग्राम माड़मसिल्ली सियारीनाला पुलिया के पास एक वाहन एक्सीडेंट होकर पलट गया है जिसकी की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिया के नीचे एक वाहन महिन्द्रा कंपनी का XUV 500 क्रमांक HR 26 BU 9823 गिरा पड़ा था जिसके पास एक व्यक्ति खड़ा था।

जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रदीप कुमार पिता सुभाषचन्द्र उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कानो थाना अग्रोहा जिला हिसार (हरियाणा) का रहने वाला बताया जिसके बाद एक्सीडेंट हुये वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 04 पैकेट गांजा मिला जिसके बाद आरोपी को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि और गांजा का पैकेट नाला में झाड़ियों के बीच में छुपा कर रखा हूँ।

जिसके बाद झाड़ी के पास जाकर तलाशी लिया गया जहां पर 63 पैकेट गांजा मिला। जिसका कुल 67 पैकेट गांजा का वजन 349.120 किलो ग्राम कीमती 34,91,200 /- रूपये को जप्त कर थाना केरेगांव द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अप०क्र० 74/24 धारा 20 (बी)एनडीपीएस. एक्ट 1985 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम: प्रदीप कुमार पिता सुभाषचन्द्र उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कानो थाना अग्रोहा जिला हिसार (हरियाणा)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव प्रदीप सिंह, प्रधान आरक्षक डिकेश कुमार सिन्हा,हेमराज ध्रुव, आरक्षक शक्ति सोरी,गणेश नेताम, जितेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button