दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एक दिवसीय रेंज स्तरीय सेमिनार का हुआ आयोजन, 220 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने लिया भाग

भिलाई। आज दिनांक 22 मार्च 2022 को सिविक सेंटर भिलाई स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में रेंज स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग रेंज के 220 से अधिक अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के 100 अधिकारी/कर्मचारी ऑनलाइन के माध्यम से भी सेमिनार में उपस्थित रहे। यह सेमिनार आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित अपराधों की चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मंच बना।

कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती जी की वंदना एवं द्वीप प्रज्वलन के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, उपस्थिति में किया गया।

तत्पश्चात स्वागत उद्‌बोधन में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला द्वारा कार्यशाला के विषय एवं उसकी महत्ता के संबंध में बताया गया तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की पुस्तिका का अध्ययन प्रशिक्षण देने निर्देशित किया गया।

जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा रेंज से उपस्थित आए अधिकारियों कर्मचारियों को अपने वक्तव्य में कहा गया कि 16 मार्च, 2024 को निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागु होने तथा 27 अप्रैल को कांकेर और 7 मई को रेंज के दुर्ग लोकसभा हेतु मतदान होने की जानकारी दी।

कांकेर लोकसभा में रेंज का बालोद जिला समाहित है। इस चुनाव को निष्पक्ष और निर्विवाद ढंग से संपन्न कराने में पुलिस को महती भूमिका निभानी है। इसके अंतर्गत फोर्स डिप्लायमेंट, फोर्स के रोटेशन की प्लानिंग, केन्द्रीय बल व राज्य सशस्त्र बल के आगमन की तैयारी के तहत उनके रूकने व मूलभूत सुविधों की तैयारी के साथ उन्हें दिये जाने वाले मानदेय संबंधी जानकारी दी गई।

श्री गर्ग द्वारा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने उपरांत धारा 144 जाफौ की प्रभावशील होने के आधार पर जिले में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने, एफ.एस.टी एवं एस.एस.टी की कार्यवाही, एल.ओ.आर. नियमित रूप से भेजने, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, निर्वाचन संबंधी अपराधों के निराकरण हेतु कहा गया।

तत्पश्यात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीएसपी देवांश सिंह राठौर और एएसपी पदमश्री तंवर ने चुनाव से संबंधित अपराधों और उनकी विवेचना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर, सेमिनार में लोक प्रतिनिधत्व अधिनियम 1951 की धारा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के बारे में भी विवरण दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अजय तिवारी व्याख्याता खुर्सीपार एवम एच एस भुसावल व्याख्याता धमधा के सेमिनार के माध्यम से मतदान की पारदर्शिता के संबंध में बताया एवम सामाजिक सुरक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनसमुदाय में जागरूकता और सामर्थ्य बढ़ाने का प्रयास करने की बात कही, साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण बातों को पीपीटी के माध्यम से बताए, रेंज से उपस्थित आए अधिकारी/कर्मचारियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देवव्रत सिरमौर के द्वारा समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि सभी अधिकारी लोकसभा चुनाव को अच्छे से संपन्न कराकर अतिथियों के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रभावी कार्य संपादन कर पाएंगे।

उपरोक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, आर के साहू (ऑनलाइन माध्यम), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देवव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ज्योति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू पदमश्री तंवर, सहित रेंज के राजपत्रित अधिकारी एवम थाना /चौकी प्रभारी गण सहित 220 से अधिक लोग उपस्थित रहे। उपरोक्त सेमिनार को ऑनलाइन के माध्यम से भी जोड़ा गया जिसमें 100 से अधिक रेंज के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button