दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत दुर्ग संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण

दुर्ग। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कामधेनु विश्वविद्यालय परिसर में संभागायुक्त एस.एन. राठौर और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, और विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस अभियान से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह शिवनाथ नदी के तट पर मृदाक्षरण को रोकने में सहायक होगा।

इस अवसर पर कुलसचिव एवं अधिष्ठाता द्वारा विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से दुर्ग संभागायुक्त श्री राठौर एवं जिलाधीश को अवगत कराया गया।

कलेक्टर ने विश्वविद्यालय परिसर से लगे नदी तट पर पर्यटन की संभावनाओं पर रूपरेखा तैयार करने कहा। साथ ही एनसीसी हॉर्स राइडिंग ग्राउंड और अस्तबल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ज़िले के अन्य विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी हॉर्स राइडिंग प्रशिक्षण कैंपस से जोड़ने के निर्देश दिये।

प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार सहायक कलेक्टर को तहसील कार्यालय धमधा एवं जिला पंचायत किया गया संलग्न: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ वर्ष 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सहायक कलेक्टर श्री भार्गव (भा.प्र.से.) को 02 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 तक दो सप्ताह की अवधि के लिए प्रशिक्षण अभ्यास हेतु जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी में संलग्न किया गया है।

इसी प्रकार 23 सितम्बर 2024 से 29 सितम्बर 2024 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए तहसील कार्यालय धमधा में संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में तारसिंह खरे तहसीलदार धमधा द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button