खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

20 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी टूर्नामेंट में हराया: पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली की दमदार पारी की बदौलत 2 ओवर रहते जीत हासिल कर ली. कोहली ने 95 रन बनाए…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह एक शानदार टीम एफर्ट था, जिसमें सभी ने योगदान दिया. मैदान पर समर्पण और कौशल अनुकरणीय था।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ” न्यूजीलैंड के खिलाफ आज विश्व कप मैच जीतने के लिए हमारी क्रिकेट टीम के लिए जोरदार तालियां. विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण यह गौरव प्राप्त हुआ. विश्वकप 2023 की जीतने की राह में देश आपके साथ खड़ा है।

सीएम योगी ने भी दी बधाई वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व कप में न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक विजय की भारतीय क्रिकेट टीम एवं देश वासियों को बहुत-बहुत बधाई. भारतीय क्रिकेट टीम का ऐसा शानदार प्रदर्शन अविराम जारी रहे, यही कामना है. वहीं, इस जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह एक अद्भुत मैच था. इस जीत के लिए टीम को बधाई।

भारत की लगातार 5वीं जीत विराट कोहली के 95 रन की बदौलत भारत ने रविवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. विश्वकप 2023 में भारत की यह लगातार 5वीं जीत है. इस जीत के साथ ही भारत पॉइंट टेबल पर पहले पायदान पर पहुंच गया है। वही भारत ने 2003 के बाद आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को पटखनी दी है।

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम को 273 रनों पर सिमट दिया. भारत की ओर से मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे और 5 विकेट हासिल किए।

2 ओवर रहते हासिल किया लक्ष्य 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली की दमदार पारी की बदौलत 2 ओवर रहते जीत हासिल कर ली. कोहली ने 95 रन बनाए. इससे पहले भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 71 रन जोड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button