दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान: पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार, केम्प एवं वैशालीनगर प्रखण्ड में आमजनों के बीच पहुंचकर किया अन्न संग्रहण

 

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा निरंतर 38वें वर्ष श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी भिलाईवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान चलाया जा रहा है। विगत 16 मार्च से शुरू हुए इस अभियान भिलाईवासी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपनी सहभागिता देते हुए अन्न दान कर रहे हैं। वहीं समिति द्वारा सभी आमजनों को भगवाध्वज एवं आमंत्रण पत्र भेंटकर इस भव्य आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज समिति के संरक्षक, प्रदेश के पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार, केम्प एवं वैशालीनगर प्रखण्ड में आमजनों के बीच पहुंचकर अन्न संग्रहण किया एवं सभी को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रभु के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने के लिए भिलाईवासियों की सहभागिता और उत्साह ही मिनी भारत के स्वरूप भिलाई की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान भिलाई के प्रत्येक क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर वृद्धजन जिस समर्पण भाव से इस अभियान में अपनी भागीदारी दे रहे हैं वह भाव-विभोर करने वाला है। महिलाएं एवं युवाओं की सहभागिता से इस अभियान को गति मिली है, मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में सभी उम्र, वर्ग के बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलायें वृहद पैमाने पर सम्मिलित होकर आयोजन की भव्यता बढ़ाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दे रही हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से अजय पाठक, मुरलीधर अग्रवाल, अरविंद जैन, भोजराज सिन्हा, पीयूष मिश्रा, संतोष मौर्य, मदन सेन, अकबर अली, जोगिंदर शर्मा, मनीष अग्रवाल, सागर शुक्ला, निखिलेश शुक्ला, शंकर पाण्डेय, जीत शर्मा, बृजेश शर्मा, रोहित तिवारी, वीरेंद्र जैन, अनुराग द्विवेदी, सन्नी पाण्डेय, अंजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button