दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान: पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सुपेला प्रखण्ड, वैशालीनगर प्रखण्ड एवं पूर्व प्रखण्ड में अन्न संग्रहण किया

भिलाई। श्रीरामनवमी पर्व के विशाल महाप्रसाद में जन भागीदारी के लिए चलाये जा रहे “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान में भिलाईवासी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दे रहे हैं। अभियान के तहत समिति के संरक्षक, प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर अन्न संग्रहण कर रहे हैं एवं उन्हें श्रीरामनवमी के भव्य आयोजन में शामिल होने आमंत्रित कर रहे हैं। वहीं विभिन्न प्रखण्डों में में समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा निरंतर यह अभियान चलाकर अन्न संग्रहण किया जा रहा है।

समिति के संरक्षक श्री पाण्डेय ने सुपेला प्रखण्ड, वैशालीनगर प्रखण्ड एवं पूर्व प्रखण्ड में अन्न संग्रहण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छोटे बच्चों ने इस अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए जय श्रीराम के नारे के साथ अन्न दान किया। अभियान में सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दे रहे हैं। श्री पाण्डेय ने इस दौरान कहा कि श्रीरामनवमी का पर्व हर हिन्दू का सबसे बड़ा पर्व है, जब हमारे अराध्य प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस्पात नगरी में भी यह पर्व निरंतर 38 वर्षों से बहुत ही भव्य रूप से मनाया जाता है। इस वर्ष जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भिलाईवाासियों से एक मुट्ठी अन्न दान स्वरूप लिया जा रहा है जिससे श्रीरामनवमी पर महाप्रसाद बनाया जायेगा। इस दौरान श्री पाण्डेय ने सभी भिलाईवासियों को हिन्दू नववर्ष एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मुख्य रूप से सेवकराम साहू, अरविंद जैन, अमर सोनकर, संजय साहू, भोजराज सिन्हा, स्मिता दोड़के, ईश्वरी नेताम, पार्वती साहू, संतोष मौर्य, दिलीप केशरवानी, जे श्रीनिवास राव, अशोक यादव, शंकर पाण्डेय, सागर शुक्ला, विष्णु मिश्रा, अंकित राजपूत, सन्नी पाण्डेय, राहुल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शेख बाबर, पवन कल्याण, ईश्वर राव, श्यामा सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं आमजन उपस्थित थे।

सभी प्रखण्डों में चलाया जा रहा अभियान
समिति द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत जिले के सभी 11 प्रखण्डों में अन्न संग्रहण किया जा रहा है। समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय एवं प्रखण्ड अध्यक्षों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा सक्रिय रूप से सहभागिता दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button