Uncategorised

एक रूपया मुहिम एवं सत्यम योग आश्रम मंगला के द्वारा तालापारा में योग दिवस के अवसर पर योग कार्यशाला का किया गया आयोजन

बिलासपुर। सत्यम योग आश्रम मंगला एवम् एक रूपया मुहिम के द्वारा बच्चो को योग दिवस के अवसर पर योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
एक रूपया मुहिम की संचालिका सीमा वर्मा के द्वारा ताला पारा में बस्ती की मस्ती की क्लास में बच्चो को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए फ्री ट्यूशन क्लास लगाई जाती हैं इसी कड़ी में सत्यम योग आश्रम के श्री पंकज गुप्ता जी के द्वारा योग दिवस पर योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बच्चो को अलग अलग प्रकार के आसन सिखाया गया जिसमे भुजंगासन, पवन्मुक्त आसन, बज्र आसन, अलोम विलोम प्राणायाम तितली आसन आदि कराया गया। पंकज गुप्ता ने बच्चो को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया साथ में बच्चों को ओमकार, अबीर,अवनी की तरफ से स्टेशनरी का सामान पेन पेंसिल आदि बांटा।

एक रूपया मुहिम की संचालिका सीमा वर्मा बच्चों के लिए लगातार कार्यरत है, बच्चो को फ्री टयूशन क्लास के साथ अलग – अलग एक्टिविटी भी करवाती रही है, जैसे- फ्री योग क्लास,एनुअल फंक्शन के तर्ज पर- सपोर्ट एक्टिविटी,डांस प्रतियगिता, ड्रॉइंग प्रतियोगिता के साथ अलग अलग एक्टिविटी करवाती रही है,बच्चे भी उत्साह पूर्वक भाग लेते रहे। इस बार पुनः लॉकडाउन की स्थिति निर्मित हुई तो एक बार फिर बच्चों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए सीमा वर्मा ने बच्चों को लगातार उत्साहित करने के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,किसी ने संदेश देने वाले ड्रॉइंग बनाए,तो किसी ने मिट्टी से खूबसूरत घर, कुआ, शिवलिंग, कछुआ, बतख, किचन सेट,बैटरी से चलने वाली लैंप,पॉट के साथ सुंदर सुंदर क्राफ्ट बनाए, सीमा वर्मा ने बच्चों को स्टेशनरी का समान कॉपी,पेन, पेंसिल, स्केल, रबर, कटर,के साथ चॉकलेट गिफ्ट में दिया।

सीमा वर्मा लगातार बच्चो को कोरोनावायरस से बचने के उपाय भी लगातार बताती हैं जिसमे बच्चों को हाथ धोने के तरीके, मास्क लगाने, कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम भी करती रहती है।

Related Articles

Back to top button