दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एक सूत्रीय मांग को लेकर चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविकाओ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

दुर्ग। दिनांक 30/06/2023 से तोहिमा बंजारे, अध्यक्ष महिला स्वयं कल्याण समिति दुर्ग के नेतृत्व में में चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका /वालटियर द्वारा एक सुत्रीय मांग- कलेक्टर दर वेतनमान के साथ, स्थाई बहाली किया जाये को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।

अध्यक्ष ने बताया कि समस्त चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका / वालंटियर को समस्त राज्य कि समस्त जिले में अगर शासन-प्रशासन, समस्त राज्य और केन्द्र सरकार सही अर्थों में मायने में महिला विकास और सशक्तिकरण चाहते है महिला अपराध-निजी और सामाजिक स्तर पर, निरन्तर महिला अपराधों में कमी लाना चाहते है तो, हमारी एक सुत्रीय मांग को त्वरित पूरा किया जाये।

अनिश्चितकालीन हड़ताल में समस्त चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका / वालंटियर की समिति महिला स्वयं सेविका कल्याण समिति अध्यक्ष तोहिमा बंजारे, उपाध्यक्ष गीता साहू, सचिव-संतोषी गायकवाड, कोषाध्यक्ष करुणा दिवाकर, संयुक्त सचिव- सुनीता मानिकपुरी, सदस्य कीर्ति बंजारे, मधु भारती, गायत्री बंजारे, द्रोण साहू, रीना सेन, द्रोपती, सुमन्तला कुरै शरबजीत खुटेल, सुशीला निषाद, कोमललता साहू, मोहिनी साहू, आशा कुर्रे, आशिकी गायकवाड, अंजू, निषाद, प्रमिला बघेल, एवं समस्त थाना एवं चौकी कि, जिला-दुर्ग एवं कोरिया की चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका / वालंटियर रोजाना 10 बजे से 4 बजे तक मानस भवन के सामने उपस्थित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button