खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एक ही बच्चे का दो जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुंचा आधार कार्ड सुधरवाने, निगम ने सांख्यिकी विभाग को लेखा पत्र

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में संचालित आधार कार्ड सेंटर में गोकुल कुमार कुशवाहा अपने बच्चे का आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधारवाने हेतु पहुंचा। जबकि उसके आधार कार्ड में आवेदक के पहले से पुराने जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर जन्म तिथि 23.04.2016 अंकित था। आवेदक अपने बच्चे की लिए दबाव बना रहा था, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जब उससे पुछा गया 23.04.2016 का आधार में जन्म तिथि किस आधार पर बनवाये हो तो उसने अपने बच्चे का पुराना जन्म प्रमाण पत्र चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल काॅलेज कचांदुर द्वारा जारी मेनुअल जन्म प्रमाण पत्र दिखाया।

आनलाईन जारी दुसरा जन्म प्रमाण पत्र की तिथि 23.04.2018 था, इसी के आधार पर आधार कार्ड में जन्म की तिथि में परिवर्तन चाह रहा था एवं अनावश्यक दबाव बना रहा था। जब यह प्रकरण विभागीय जाॅच के लिए जन्म, मृत्यु पंजीयक अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा के पास पहुंचा तो उन्होने जाॅच कराया तब पता चला कि एक ही नाम पर दो जन्म प्रमाण पत्र अलग-अलग तिथि पर जारी किया गया है।

आवेदक गोकुल कुमार कुशवाहा से पुछने पर उसने बताया कि अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए जन्म तिथि में च्वाईस सेंटर से सुधार करवा लिया हू, अब आधार कार्ड में सुधार करवाना चाहता हूॅ।

निगम भिलाई के जन्म, मृत्यु पंजीयक घर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आये दिन मौखिक शिकायत मिल रही थी कि आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधार करवाने के लिए लोग दबाव बनाते है। प्रमाण के साथ एक ही बच्चे के दो जन्म प्रमाण पत्र मिले।

जिसके संबंध में सांख्यिकी विभाग को पत्र लिखा जा रहा है तथा विभाग से मार्गदर्शन मिलने आगे की कार्यवाही जावेगी जरूरत पड़ने पर एफ.आई.आर भी दर्ज किया जायेगा। सभी नागरिको से अपील है इस प्रकार का कृत करके अपने बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है ऐसा न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button