छत्तीसगढ़फीचर्ड

एटीएम एक्सचेंज गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, तीनो एक साथ मोटर सायकल में घुमघुम कर करते है छलपूर्वक ठगी

एटीएम मशीन से पैसा निकालने के मदद के नाम पर करते है ठगी पूर्व में राजनांदगांव, कवर्धा, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग में कर चुके है ठगी…आरोपी सिवनी, बिजनौर के केस में काट चुके है जेल…तीनो आरोपी मूलतः उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश के निवासी है…

बालोद। प्रकरण क्रमांक- 01- प्रार्थी असाडू राम दुग्गा पिता जयलाल दुग्गा वार्ड क्रमांक-15 भानुप्रतापपुर जिला कांकेर (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 08.08.2024 को लगभग 01ः00 से 01ः30 बजे के बीच इनकी बेटी सविता मरकाम खाता नम्बर 42730024609 के ए.टी.एम. कार्ड से पैसा निकालने यूको बैंक का ए.टी.एम लेकर गया था, ए.टी.एम. से 6000 रू निकालने के समय बिजली चले जाने से ए.टी.एम बंद हो गया और कार्ड फंस गया, तभी दो अनजान व्यक्ति द्वारा मदद करने के नाम से ए.टी.एम. कार्ड को बदलकर किसी अंजान महिला मालती सुरेश यादव एटीएम कार्ड नम्बर 4591560339662074 को देकर एटीएम से करहीभदर ग्रामीण बैंक से आहरण किया गया है।

दिनांक 08.08.2024 को 6,000 रू, 7000 रू, 10,000 रू एवं 3,000 रू कुल 26,000 रू निकाल लिये है आवेदन पर प्रथम दृष्टया अपराध का घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 418/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण क्रमांक-02- प्रार्थी दीपक कुमार करपाल पिता अमरसिंह करपाल उम्र 34 वर्ष साकिन सुवरबोड़ थाना व जिला बालोद द्वारा लिखित आवेदन पेष किया कि दिनांक 12.05.2024 को मेरी बुआ नीर बाई भुआर्य का स्वास्थ खराब होने से उपचार हेतु पैसो की आवश्यकता होने पर बुआ ने एटीएम से पैसा निकालने बोला तब मै करीबन 06ः00 बजे बस स्टैण्ड के सामने पुरूषोत्तम पेट्रोल पंप स्थित पंजाब नेषनल बैंक एटीएम से पैसा निकालने गया था।

एटीएम में थोड़ा सर्वर प्राब्लम होने के कारण एटीएम से पैसा नही निकल रहा था उसी समय दो व्यक्ति एटीएम में प्रवेश किया उसमें से एक व्यक्ति ने मै पैसा निकाल देता हूं। करके मेरे एटीएम को मशीन से निकाल लिया, फिर पैसा निकालने लिए एटीएम को पुनः मशीन में डाला और सर्वर बोलकर निकल गया, मै पैसा निकालने का प्रयास किया किन्तु पैसा नही निकला, मै अपने बुआ को एटीएम वापस किया और घर सुवरबोड़ चला गया।

दूसरे दिन दिनांक 13.05.2024 को मेरी बुआ नीर बाई मुझे फोनकर बतायी कि मेरे खाते से 10,000, 10,000, 10,000, 2000 रू चार किस्तो में कुल 32000 रू का आहरण किया गया है। तब मै बुआ के घर सिंचाई कालोनी बालोद आ गया, और एटीएम को देखा जिसका नम्बर 6522940786434434 था।

उक्त दोनो अज्ञात आरोपियों द्वारा एटीएम बदलकर 32000 रू का धोखाधड़ी कर आहरण करने की लिखित षिकायत पर प्रथम दृष्टया अपराध का घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 419/24 धारा 420, 34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

दीगर जिलाः- 03. अपराध 98/2024 धारा 420 भादवि थाना छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई
04. अपराध 76/2024 धारा 420,34 भादवि थाना गंडई जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई
व अन्य जिलो में

कैसे की गई गिरफ्तारी/कब कहां किये एटीएम एक्सचेंज कर ठगी: प्रथम सूचना दर्ज करने उपरांत पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग व पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के निर्देशन पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी एवं एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व पर्यवेक्षण में थाना बालोद प्रभारी रविशंकर पाण्डेय के द्वारा तत्काल दो विशेष टीम बनाकर गुण्डरदेही धमतरी रोड की ओर स.उ.नि दुलारूराम भांडेकर की टीम व स.उ.नि देवनाथ ठाकुर की टीम को धमतरी की ओर रवाना किया गया।

रवाना हुई टीम के द्वारा सीसीटीवी फूटेज देखते आगे बढ़ रहे थे जो संदेही आरोपियों की धमतरी की ओर जाना पता चलने पर धमतरी तक पुलिस थाना प्रभारियों को मिली फूटेज को भेजा गया व धमतरी की ओर रवाना इस दौरान 12.08.24 मुखबिर को मुखबिर से सूचना मिला की पुरूर बस स्टैण्ड के पास तीन लोग एटीएम के आसपास देख रहे दो तीन एटीएम के पास जा जाकर रेकी कर रहे है साथ में थैला रखे है कि सूचना पर तत्काल दोनो टीम थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में जाकर घेराबंदी कर पकड़ी गई।

पकड़े गये आरोपियों से पुछताछ करने पर बताये कि तीनो एक दो वर्ष आपस में संपर्क होने से तीनो एटीएम बदली कर ठगी करने का प्लान बनाये थे, और छत्तीसगढ़ मोटर सायकल क्रमांक यूपी 80 डी.क्यू 1235 से आकर तीनोे मिलकर एटीएम बदली कर लोगो के पैसा निकालने का काम करते है। और आगे जाकर पैसा निकाल लेते है। तीनो मिलकर बालोद, कवर्धा, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, जिलों में भी जाकर 03-04 बार एटीएम एक्सचेंज कर फ्राड कर चुके है। कई लोगो को अपना एटीएम एक्सचेंज फ्राड कर षिकार कर चुके है। आरोपियों को दिनांक 12.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

आरोपियों से की गई जप्तीः-
01. विभिन्न बैकों के 142 नग एटीएम कार्ड (लोगो को एटीएम बदली करने में प्रयोग हेतु)
02. एक नग मोटर सायकल
03. कुल नगदी रकम- 27,500 रू
04. पर्स एवं 05 नग मोबाइल
05. एक एटीएम स्वीप मशीन

आरोपियों का नाम: 01 जसप्रीत सिंह गुजराल पिता धरमपाल सिंह गुजराल जाति सिक्ख उम्र 42 वर्ष साकिन फ्लैट ई 501 अपर्णा अपार्टमेंट मौजा सुनारी थाना सिकन्दरा जिला आगरा उत्तरप्रदेश

02 शंकर सिंह चौहान पिता बिरेन्द्र सिंह चौहान जाति ठाकुर उम्र 37 वर्ष साकिन धौलपुर थाना केातवाली धौलपुर राजस्थान

03 राजा वर्मा पिता दिनेश चंद वर्मा जाति लोधी उम्र 39 साकिन हाउस नं. 1113 द्वारका नगर वार्ड जबलपुर
थाना व जिला जबलपुर म.प्र.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button