छत्तीसगढ़फीचर्ड

एटीएम से पैसा ना निकलने पर सहायता करने के नाम पर एटीएम बदलकर 1 लाख रुपए से अधिक की रुपये की ठगी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

एटीएम बदलकर ठगी करने के मामले मे पुलिस की सख्त कार्यवाही, आरोपी कों नवादा बिहार से किया गया गिरफ्तार…मामले मे प्रार्थी के भाई से एटीएम बदलकर 114800/- रुपये पीओएस मशीन से आहरण कर की गई थी ठगी…

अंबिकापुर। प्रार्थी रामलखन सिंह साकिन रामनगर थाना उदयपुर द्वारा थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 02/03/22 कों प्रार्थी का भाई प्रार्थी का एटीएम लेकर उदयपुर के एसबीआई एटीएम गया हुआ था, एटीएम से पैसा ना निकलने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सहायता करने के नाम पर एटीएम बदलकर कुल 114800/- रुपये की ठगी कारित किया गया हैं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 45/22 धारा 420, 419, 34 भा.द.वि. 66(सी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले मे तकनीकी सहायता प्राप्त कर रुपये आहरण के दौरान उपयोग किये गए पीओएस मशीन का डिटेल प्राप्त किया गया, तकनीकी जानकारी प्राप्त कर मामले के संदेही की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम कों नवादा बिहार भेजा गया था।

पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अभिषेक कुमार उर्फ़ राहुल उर्फ़ अमित कुमार उम्र 24 वर्ष साकिन पटेलनगर नवादा जिला नवादा बिहार का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से 01 नग आधार कार्ड जप्त किया गया हैं, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह आरक्षक रविन्द्र साहू, वीरेंद्र पैकरा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button