छत्तीसगढ़फीचर्ड

एम्स अस्पताल में नौकरी लगाने के नाम पर 11.16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली मां- बेटी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी अजीत मिश्रा निवासी कचंन विहार कालोनी डुमर तालाब जो डुमर तालाब के गौरीशंकर मंदिर मे पुजारी का काम करते है जहां पर मंदिर मे आने जाने के दौरान आरोपिया पुनम नेहाल व उसकी लडकी संजना नेहाल से मुलाकात हुआ जो अपने आप को एम्स अस्पताल मे काम करना बताकर एंव बडे बडे अधिकारीयो से पहचान होना बताकर

एम्स अस्पताल मे मंदिर मे पुजारी का पद निकलना बताकर एवं कम्पुयटर ऑपरेटर का पद निकलना बताकर प्रार्थी अजीत‍ मिश्रा से पुजारी के पद की नौकरी लगवाने के नाम पर व उनके रिस्तेदार प्रिय‍ा त्रिपाठी व निर्देश त्रिपाठी का नौकरी कम्पुयटर के पद पर लगवाने के नाम पर वर्ष 2021 मे कुल

11 लाख 16 हजार रूपये प्राप्त कर प्रार्थी व उनके रिस्तेदारो का सरकारी नौकरी नही लगया नौकरी नही लगने व काफि समय होने पर प्रार्थी के द्वारा आरोपीया एवं उसकी बेटी से नौकरी के नाम पर दिये गये।

उक्त पैसो को वापस मांगने पर 04 लाख रूपये वापस किया गया और बचे हुये रकम 07 लाख 16 हजार रूपये को वापस करने मे 02 सालो से टाम मटोल कर प्रार्थी को घुमाया जा रहा था जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 340/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विेवेचना मे लिया गया।

आरोपिया एंव उसकी बेटी की पतासाजी कर गिरफतार कर न्‍यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियान-
1. पुनम निहाल पति श्याम निहाल उम्र 44 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास कुकुरबेडा थाना सरस्वती नगर रायपुर (छग)

2. संजना निहाल पिता श्याम निहाल उम्र 22 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास कुकुरबेडा थाना आमानाका रायपुर (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button