दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

JEE Mains परीक्षा में नकल करते परीक्षार्थी गिरफ्तार, चप्पल में मोबाइल फोन छिपाकर

भिलाई। दिनांक 02.04.2026 को ION Digital Zone सिरसाकला, पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई-03 में NTA JEE Mains परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में परीक्षार्थी आदित्य कुमार द्वारा बायोब्रेक के दौरान वाशरूम जाकर लौटने के पश्चात पुनः सुरक्षा जांच में संदिग्ध गतिविधि पाई गई।

सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान संदेह होने पर परीक्षार्थी की चप्पल की जांच की गई, जिसमें चप्पल के अंदर काटकर मोबाइल फोन छिपाया जाना पाया गया। उक्त सूचना पर वेन्यू कमांडिंग अधिकारी अजीत वर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 09 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का विवरण: 1. आदित्य कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मकान नंबर 11, मस्तान पारा, सुकमा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button