खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एयर इंडिया ने घटा दी फ्री बैगेज लिमिट, अब ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा महंगा

टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को साल 2022 में खरीदा था. तब से ही इस एयरलाइन को मुनाफे में लाने के लिए नए-नए फैसले लिए जाते रहे हैं…

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने यात्रियों को झटका दे दिया है. अब एयर इंडिया से सामान ले जाना महंगा पड़ेगा. एयरलाइन ने फ्री बैगेज लिमिट को 20 किलो से घटाकर 15 किलो कर दिया है. सरकार से एयर इंडिया का कंट्रोल अपने हाथ में लेने के बाद से ही एयर इंडिया को मुनाफे में लाने के लिए टाटा ग्रुप नए-नए कदम उठा रहा है. सरकार के कंट्रोल में एयर इंडिया लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के घाटे में जा चुकी थी।

एयरलाइन ने ट्रैवल एजेंट्स को भेजे नोटिफिकेशन में इन निर्णय की जानकारी दी है. एयर इंडिया ने कहा है कि इकोनॉमी कंफर्ट और कंफर्ट प्लस कैटेगरी में यात्रा करने वाले पैसेंजर अब सिर्फ 15 किलो तक का ही बैग अपने साथ फ्री ले जा सकेंगे. यह निर्णय गुरुवार से ही लागू होने वाला है. टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को 2022 में खरीदा था. इससे पहले एयरलाइन में चेक इन बैगेज के तौर पर 25 किलो तक का बैग ले जाने की छूट थी. इसे पिछले साल घटाकर 20 किलो कर दिया गया था।

देश में ज्यादातर प्राइवेट एयरलाइन सिर्फ 15 किलो तक का ही चेक इन बैग फ्री ले जाने की अनुमति देती हैं. अब एयर इंडिया में भी यही नियम लागू हो गया है. हालांकि, इंडिगो जैसी बजट एयरलाइन यात्रियों को सिर्फ एक बैग ही ले जाने की अनुमति देती हैं. मगर, एयर इंडिया में आप 15 किलो तक के कई बैग ले जा सकेंगे. विमानन नियामक डीजीसीए के नियमों के अनुसार, सभी एयरलाइन को यात्रियों को न्यूनतम 15 किलो का बैग ले जाने देने की अनुमति देनी होती है।

एयर इंडिया प्रवक्ता के अनुसार, इकोनॉमी फ्लेक्स कैटेगरी में ट्रैवल करने वालों को 25 किलो तक का बैग ले जाने की अनुमति होगी. उन्होंने कहा कि नए सिस्टम से कस्टमर्स को कोई दिक्कत नहीं आने वाले है. एयरलाइन ने पिछले साल रेवेन्यू बढ़ाने के लिए इकोनॉमी क्लास को भी कई कैटेगरी में बांट दिया था।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button