खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत ने जीते 15 मेडल, 13 गोल्ड मेडल के साथ पदकों की संख्या हुई 53

एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत ने 15 मेडल जीते. इसके साथ ही भारत ने 50 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, चीन मेडल टैली में पहले नंबर पर बना हुआ है…

नईदिल्ली (ए)। एशियन गेम्स में भारत के लिए रविवार का दिन शानदार रहा. एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत ने 15 मेडल जीते. इसके साथ ही भारत ने 50 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है. दरअसल एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच मेडल मिले. इसके बाद दूसरे दिन 6 मेडल जीते. इसके बाद तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें दिन भारत ने अपनी झोली में 3, 8, 3, 8, 7 और 5 पदक जीते।

रविवार का दिन भारत के लिए कैसा रहा? शूटिंग में भारतीय मेंस ट्रैप टीम ने पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज और पुरुषों के शॉटपुट स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. इसके अलावा शूटिंग में भारतीय शूटरों ने अपना जलवा दिखाया. वीमेंस शूटरों के अलावा ट्रैप टीम, महिला गोल्फ (व्यक्तिगत), पुरुषों की बैडमिंटन टीम, महिलाओं की 1500 मीटर एथलेटिक्स, पुरुषों के 1500 मीटर दौड़, पुरुषों के लॉन्ग जंप और महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल जीता।

इन इवेंट्स में भारत का रहा जलवा भारत के शूटरों ने ट्रैप स्पर्धा, महिला बॉक्सिंग, पुरुषों के 1500 मीटर दौड़, महिलाओं की 800 मीटभारतीयर हेप्टाथेलॉन और महिलाओं की डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. बहरहाल, भारत ने एशियन गेम्स में पचास मेडलों का आंकड़ा पार किया. फिलहाल, एशियन गेम्स 2023 में भारत के 53 मेडल हो चुके हैं।

अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 13 गोल्ड मेडल जीते. इसके अलावा 21 सिल्वर मेडल और 19 ब्रॉन्ज मेडल जीते. इस तरह रविवार को भारत ने 15 मेडल जीते. यह एशियन गेम्स में भारत का रिकॉर्ड है. हालांकि, भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम गोल्ड मेडल से चूक गई. भारत को फाइनल में मेजबान चीन ने हराया. हालांकि, भारत पहली बार भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स में सिल्वर जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button