खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 69 पहुंची, 10वें दिन नौ पदक मिले, पारुल-अन्नू ने दिलाया स्वर्ण पदक

इस संस्करण में भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करने की उम्मीद है, जिसमें 100 से ज्यादा पदकों का लक्ष्य रखा गया है। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था…

नईदिल्ली (ए)। एशियाई खेलों के मंगलवार को 10वें दिन भारत को नौ पदक मिले। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15 और नौवें दिन सात पदक मिले थे। दसवें दिन एथलेटिक्स में पदकों की बारिश हुई। हालांकि, भारत मंगलवार को 70 का जादुई आंकड़ा नहीं छू सका।

मंगलवार को भारत के खाते में नौ पदक आए। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ और अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता। वहीं, मोहम्मद अफजल ने पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में रजत और तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथेलॉन में रजत पदक जीता। प्रवीण चित्रावेल ने पुरुषों के ट्रिपल जंप में कांस्य, विद्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा, प्रीति ने महिलाओं की 54 किलोग्राम भारवर्ग मुक्केबाजी स्पर्धा और नरिंदर ने पुरुषों के 92 किलोग्राम भारवर्ग मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने पुरुषों के कैनो (नौकायान) डबल 1000 फाइनल में कांस्य पदक जीता।

भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करने की उम्मीद है, जिसमें 100 से ज्यादा पदकों का लक्ष्य रखा गया है। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 
15
रजतः 26
कांस्यः 28
कुलः 69

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button