देश-दुनियाफीचर्डविविध

एशिया कप का आज से आगाज, पाकिस्तान और नेपाल के साथ होगी भिड़ंत, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच?

एशिया कप 2023 भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका के पास है। एशिया कप के मैच कितने बजे शुरू होंगे, इसे लाइव कहां देख सकते हैं?

नईदिल्ली (ए)। क्रिकेट के दीवानों को आज डबल डोज मिलने जा रही है. वे आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे, इसके साथ ही क्रिकेट के रोमांच का भी आनंद लेंगे. एशिया कप का पहला मैच आज पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा. इस मैच के साथ ही करीब 15 साल के बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट की वापसी होने जा रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए 2009 मार्च में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आंतकी हमले के बाद सफर काफी मुश्किल रहा है. इसके बाद पाकिस्तान ने चैम्पियंस ट्राफी की मेजबानी के अधिकार गंवाने के अलावा 2011 में विश्व कप में अपनी संयुक्त मेजबानी भी गंवा दी थी।

यदि आप भारत या श्रीलंका में रहते हैं तो आप एशिया कप को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किए जाएंगे। पाकिस्तान में पीटीवी स्पोर्ट्स और टेन स्पोर्ट्स के पास प्रसारण अधिकार हैं। बांग्लादेश में यह टी स्पोर्ट्स और गाजी टीवी पर लाइव आएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला में क्लीन स्वीप के बाद वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची पाकिस्तान को मुल्तान की गर्मी में नेपाल के खिलाफ आराम से जीत हासिल कर सकती है. नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप खेल रही है. नेपाल के दो खिलाड़ी लेग स्पिनर संदीप लामिचाने और आल राउंडर दिपेंद्र सिंह ऐरी को ही टी20 लीग में खेलने का अनुभव है. लामिचाने यहां पाकिस्तान सुपर लीग में खेल चुके हैं, उन्हें छोड़कर अन्य को यहां की परिस्थितियों का अंदाजा नहीं है।

नेपाल को 2018 में वनडे दर्जा मिला और वह 50 ओवर के प्रारूप की रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज है जिससे संकेत मिलता है कि वह 2027 विश्व कप में शामिल होने के अपने सपने को हासिल करने के कितने करीब पहुंच गया है. नेपाल की टीम एक हफ्ते पहले पाकिस्तान पहुंची. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह एशिया कप खिताब उठाने की प्रबल दावेदार में शुमार पाकिस्तान के खिलाफ टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला दो सितंबर को
भारतीय टीम अपना पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में खेलेगी। इसके बाद उसी मैदान पर चार सितंबर को उसका मुकाबला नेपाल से होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीमों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का यह सुनहरा मौका होगा।

एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल है। बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को जगह मिली है। ग्रुप की टीमें आपस में एक दूसरे से भिड़ेंगे। इसके बाद टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को सुपर-4 में जगह मिलेगी। वहां सभी टीम आपस में एक-एक बार खेलेंगी। इसके बाद टॉप दो टीमों को फाइनल में जगह मिलेगी।

एशिया कप के मुकाबले पाकिस्तान में मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे। वहीं श्रीलंका में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और आर प्रेमदासा स्टेडियम पर मुकाबले होंगे।

एशिया कप के सभी खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होंगे। वहीं अफगानिस्तान में दोपहर 2 बजे, पाकिस्तान में दोपहर 2.30 बजे, श्रीलंका में दोपहर 3 बजे, नेपाल में दोपहर 3.15 बजे, बांग्लादेश में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button