खास खबरफीचर्डविविध

एशिया कप के 41 साल के इतिहास में आज पहली बार फाइनल में होगा भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला

एशिया कप 2025 के महामुकाबले के लिए मंच तैयार है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। 41 साल के एशिया कप के इतिहास में ये दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी…

 

 

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप का रोमांच चरम पर है। आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रहकर फाइनल में पहुंची है। ऐसे में उसके हौसले बुलंद हैं और पाकिस्तान को मात देना चाहेगी।

अब तक भारत टूर्नामेंट में अजेय रहा है। लगातार छह जीत में केवल श्रीलंका ने सुपर ओवर तक संघर्ष कराया। हालांकि, भारत का यह अभियान पूरी तरह से चोट-मुक्त नहीं रहा। श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिर्फ एक ओवर के बाद ही मैदान छोड़ना पड़ा। इसके अलावा अभिषेक शर्मा को भी ऐंठन की शिकायत हुई थी। हालांकि, मोर्कल ने अभिषेक को फिट बताया है, जबकि हार्दिक पर आज फैसला किया जाएगा।

अब तक भारत टूर्नामेंट में अजेय रहा है। लगातार छह जीत में केवल श्रीलंका ने सुपर ओवर तक संघर्ष कराया। हालांकि, भारत का यह अभियान पूरी तरह से चोट-मुक्त नहीं रहा। श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिर्फ एक ओवर के बाद ही मैदान छोड़ना पड़ा। इसके अलावा अभिषेक शर्मा को भी ऐंठन की शिकायत हुई थी। हालांकि, मोर्कल ने अभिषेक को फिट बताया है, जबकि हार्दिक पर आज फैसला किया जाएगा।

अभिषेक शानदार फॉर्म में चल रहे
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हार्दिक की शनिवार को जांच की जाएगी। उन्हें और अभिषेक दोनों को ऐंठन हुई है, लेकिन अभिषेक ठीक हैं।’ यह खबर भारतीय फैन्स के लिए राहत की है क्योंकि अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में 309 रन बनाए हैं, जबकि तिलक वर्मा 144 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इस मैच में सभी की नजरें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी। सूर्यकुमार का इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में नाबाद 47 रन रहा है। उन्होंने यह पारी तब खेली जब टीम जीत के लिए छोटे लक्ष्य का पीछा कर रही थी और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 31 रन की ताबड़तोड़ पारी से टीम के अन्य बल्लेबाजों से दबाव पूरी तरह से हटा दिया था। कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार की बल्लेबाजी में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।

इसका एक कारण उनके बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव करना भी है। सूर्यकुमार युवा खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका देने के लिए अपने बल्लेबाजी क्रम को आगे पीछे करते रहे हैं। सूर्यकुमार ने 2024 में 15 पारियों में चार अर्धशतक की मदद से 420 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 271 गेंदें खेली और उनका स्ट्राइक-रेट 155 रहा। इन 15 पारियों में उन्होंने 40 चौके और 22 छक्के लगाए। उनकी डॉट गेंद का प्रतिशत 35 के आसपास का रहा।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button