छत्तीसगढ़फीचर्ड

भिलाई-दुर्ग सहित अन्य राज्यों के 15 सटोरियें गिरफ्तार: ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट सट्टा कर रहे थे संचालन, करोड़ों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की मिली जानकारी

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले एक बड़े अंतराज्यीय क्रिकेट सट्टा गिरोह का किया गया भांडाफोड़…करोड़ों रूपयों का आईपीएल क्रिकेट सट्टा का हुआ खुलासा…पुलिस टीम द्वारा इस ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले गिरोह के 15 आरोपी सदस्यों को किया गया गिरफ्तार…आरोपियों द्वारा आनलाईन सट्टा 03 पैनल खेलो यार, आरबीसी 139 एवं वीनबज 7 का किया जा रहा था संचालन…भाटापारा शहर के आईपीएल बुकी गोवा में बैठकर करते थे ऑनलाइन आईपीएल सट्टा का कारोबार…आरोपियों से ₹8,15,000 कीमत मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स किया गया जप्त…

 

 

बलौदा बाजार। थाना भाटापारा शहर के अपराध क्र. 288/2025 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 आईपीएल सट्टा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में प्रकरण की जांच एवं विवेचना कार्यवाही तथा तकनीकी विश्लेषण में यह ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन सट्टा एप का लॉगिन आईडी के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पैनल का संचालन किया जा रहा है। साथ ही सभी आरोपियों का मुख्यालय बोगमालो गोवा में है, जहां से इस पूरे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा हेमसागर सिदार एवं एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू के मार्गदर्शन में थाना भाटापारा शहर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा योजना बनाकर बोगमालो गोवा में घेराबंदी कर छापा मारा गया। इस दौरान 15 आरोपियों को आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

आरोपियों द्वारा आनलाईन सट्टा 03 पैनल खेलो यार, आरबीसी 139 एवं वीनबज 7 का संचालन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान आरोपियों से विभिन्न बैंक खाता भी जप्त किया गया है। इन खातों की जांच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के संचालन पर करोडों रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने का पता चला है। प्रकरण की जांच एवं पूछताछ पर पता चला कि आरोपी ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट सट्टा का संचालन देश के विभिन्न स्थानों में वितरित किये गये लागिन आईडी के माध्यम से कर रहे थे।

रेड कार्यवाही के दौरान रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, छत्तीगसढ, रींवा मध्यप्रदेश, नागपुर, अमरावती, शोलापुर महाराष्ट्र, भदोही, सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश के कुल 15 अभियुक्तो की संलिप्तता पायी गई, जिन्हें हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पृथक पृथक ₹8,15,000 कीमत मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जप्त किया गया है।

 

आरोपियों के नाम
1. अमन देवांगन उम्र 21 साल निवासी शंकर नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
2. गौरव पांडे उम्र 24 साल निवासी थानागढ़ लाल गांव थाना गढ़ जिला रीवा मध्य प्रदेश
3. चंद्रशेखर चौबे उमरा 35 साल निवासी रायपुर थाना डीडी नगर जिला रायपुर
4. एजाज शेख उम्र 27 वर्ष निवासी 253 नॉर्थ सदर बाजार लश्कर शोलापुर थाना सदर बाजार महाराष्ट्र
5. दीपक सबलानी उम्र 20 वर्ष निवासी गब्बर कॉलोनी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
6. सौरभ शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग
7. अर्पित जैन उम्र 36 वर्ष निवासी गांधी चौक थाना कोतवाली दुर्ग
8. फैजान खान उम्र 28 वर्ष निवासी संतरा मार्केट कृष्णा टॉकीज के पास थाना गणेशपेट जिला नागपुर महाराष्ट्र
9. जेसन स्टेनिसलास उम्र 20 वर्ष निवासी नागपुर मेडिकल स्क्वायर 169 क्वार्टर थाना इमामबाड़ा महाराष्ट्र
10. प्रदीप यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कादंबरी नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
11. मनीष पाटिल उम्र 30 वर्ष निवासी दत्तापुर जिला अमरावती महाराष्ट्र
12. फुरकान अहमद उमर 20 वर्ष निवासी धामन थाना दत्तबोड जिला अमरावती महाराष्ट्र
13. एहसान अली उम्र 21 वर्ष निवासी गोपीगंज थाना राजकीय जिला भदोही उत्तर प्रदेश
14. अनुराग तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी सुल्तानपुर थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश
15. कपिल हबलानी उम्र 20 वर्ष निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button