दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसआईआर के तहत् दावा-आपत्ति के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित अधिकारी से कराएं जाए- कलेक्टर अभिजीत सिंह

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले में एसआईआर के अंतर्गत 23 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावा आपत्ति का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मैपिंग नहीं होने पर 40 हजार लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जिन लोगों का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में नहीं आया है, उनसे फार्म 6 भरवाया जाना है। इस दौरान उन्हे आयोग द्वारा जारी 13 प्रकार के दस्तावेजों में से प्रमाण हेतु दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

प्रस्तुत दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। सत्यापन पश्चात् 5 दिवस के भीतर दस्तावेज संबंधित ईआरओ को वापस भेजना होगा। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी यह विशेष ध्यान देवे कि पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूटने न पाएं, वहीं अपात्र व्यक्ति का नाम जुड़ने न पाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने मंगलवार की संध्या कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उक्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लंबित समय सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग द्वारा संरक्षित वेट लैंड की जानकारी ली तथा जिले के अंतर्गत 2.25 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले चिन्हित वेट लैंड को संबंधित एसडीएम से एनओसी मिलने के पश्चात ही शासन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्र में कोटवारी जमीन की बिक्री संबंधी जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सिकलिंग की पहचान, वय वदन एवं आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निजी स्कूलों में स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में प्रगति लाने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक पहल करने कहा। उन्होंने अवगत कराया कि आंगनबाड़ी के बच्चों का भी आधार कार्ड बनाया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्य योजना बनाकर ई.डी.एम. से समन्वय के साथ बच्चों का आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

उन्होंने निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी विभागों से अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के स्वीकृत निर्माण कार्य समयावधि में शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में जल संचयन हेतु जल शक्ति अभियान की समीक्षा के दौरान “कैच द रेन” कार्यक्रम अंतर्गत विभागीय कार्यों को गूगल शीट में अपलोड कराने के निर्देश दिए। डीएमओ ने अवगत कराया कि धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों में नए एवं पुराने बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता है।

इस अवसर पर एडीएम अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह एवं योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पांडेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त डीएस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी एवं सिल्ली थॉमस, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button