दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसआर हॉस्पीटल के डॉक्टरो ने किया 282 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, शामिल हुए एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव

भिलाई। अमर शहीद बी शंकर राव प्लाटून कमान्डेन्ट (एस टी एफ ) की आठवी पुण्यतिथि पर एस.आर.हॉस्पिटल प्रबन्धन द्वारा अमर शहीद बी.शंकर राव स्मृति स्मारक उघान परिसर दशहरा मैदान कैम्प 2 भिलाई में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 11अप्रैल 2023 को किया गया।

कार्यक्रम में अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव एवं नगर पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार बन्छोर पहुंचे। दुर्ग पुलिस कप्तान ने अमर शहीद बी शंकर राव के परिजनों से मुलाकात की एवं एस.आर. हॉस्पिटल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहां की अमर शहीद के पुण्य तिथि पर हेल्थ कैंप के आयोजन से क्षेत्र की जनता को निश्चित रूप से लाभ प्राप्त मिलेगा । पुलिस कप्तान ने कहा कि अमर शहीद की पत्नी समाज के लिए आदर्श है। पुलिस फोर्स सदैव अमर शहीद बी शंकर राव के परिवार के साथ है।

एस.आर. हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.पी. केसरवानी ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 282 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में नेत्र रोग के 65 मरीज चिन्हित किए गए जिन्हें अस्पताल प्रबंधनन द्वारा निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अस्पताल के डॉ.एस.पी. केसरवानी, डॉ अभिषेक महोबिया, डॉ नीलम चंद्राकर, डॉ संचिन जैन, डॉ पलक, डॉ शिव पटेल, चंद्रसेन राठौर, प्रेम चंद्राकर, हरि साहू , यवंतिका, सीमा शर्मा, निशा साहू, यमुना पटेल , अफसर निशा, मेघु, अर्चना वर्मा, रामपाल साहू, गोपी राम मांडले ने सेवाएं प्रदान की।

अमर शहीद बी शंकर राव के पुण्यतिथि पर मोटा राजू त्रिलोचन सिंह विनोद चेलक शमीम अहमद अजय भसीन गुड्डा आर्य भास्कर राव शंकर साहनी संजय नायक शिव जायसवाल अमित पांडे अरविंद वर्मा व अन्य क्षेत्र वासियो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button