Uncategorised

एसएसपी अजय यादव की पुलिस टीम अपराध अनुसंधान में सबसे बेहतर…प्रदेश में अपराधों का पर्दाफाश करने में राजधानी पुलिस नम्बर वन… एसएसपी के अनुभवों का लाभ मिल रहा रायपुर पुलिस को

रायपुर। प्रदेश में जितने भी अपराध घटित हो रहे लेकिन प्रदेश की राजधानी में अपराध पर्दाफाश करने में रायपुर पुलिस अभी भी नम्बर वन है। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव कम्यूनिटी पुलिस के साथ रायपुर में आपराधिक गतिविधियों को लगाम लगाने लगातार कार्रवाई का निर्देश दे रहे है।

ज्ञात हो कि जून 2020 में सरकार ने एसएसपी अजय कुमार यादव को राजधानी की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसे वह जिम्मेदारी से निभाते आ रहे है। पांच माह के अपने कार्यकाल में घटित हुए लगभग सभी छोटे-बड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए उनका निवारण किया है इसके अलावा पूर्व में घटित कई छोटे-बड़े पेंडिंग अपराधों को भी सॉल्व किया है। राजधानी की कमान सौंपे जाने के बाद ही इन्होंने राजधानी के सरहदी क्षेत्रो, सभी थानों, मुख्य बाजारों, सघन व भीड़भाड़ क्षेत्रों का दौरा लगातार किया। गुंडा बदमाशो को सख्त चेतावनी, लगातार बैठक लेकर थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश देना, गंभीर अपराधों पर स्वयं मोनेटरिंग कर उसे सॉल्व करना, एसएसपी अजय यादव के अनुभवों का लाभ राजधानी पुलिस को मिल रहा है जिसके कारण राजधानी पुलिस प्रदेश में नम्बर एक पर है। एसएसपी अजय यादव के कुशल मार्गदर्शन में राजधानी पुलिस ने हाल ही में कई बड़े अपराधों खुलासा किया है जिसमे रायपुर पुलिस लाखो की ठगी करने वाले नाइजीरियन नागरिकों को दिल्ली से गिरफ्तार कर ले आती है, तो सिटी में बिजनेस मेन के बेटे को 30 लाख की फिरौती के लिये अपहरण कर लेते है लेकिन राजधानी पुलिस अपहरणकर्ताओं को 8 घण्टे में दबोच लेती है।
अपहरण 30 लाख की फिरौती 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
राजधानी के कपड़ा कारोबारी से इंस्टाग्राम में दोस्ती करके एकांत में बुलाकर बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके परिवार वालों से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने 8 घंटे के भीतर फिरौती देने के बहाने अपहरण करने वालों को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत कारोबारी को सकुशल उनके परिजनों को सौंपा। अपहरण में शामिल एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
बूढ़ातालाब में लाश मिली ,अंधे कत्ल को रायपुर पुलिस ने कुछ घण्टे में पर्दाफाश किया
राजधानी रायपुर के कादरबाड़ा के मालिक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने तत्काल सुलझा ली। हत्या उसकी पहली पत्नी, दामाद और नाबालिग बेटे ने मिलकर की थी। हत्या के बाद शव को बोरी में बंद कर बूढ़ातालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया और नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
विवाद में शव को पेट्रोल डालकर जलाने वाले 8 घण्टे में गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान छुपाने की नियत से उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। उसकी दोपहिया भी जला दी गई। शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने करीब 8 घंटे में ही मामले को सुलझाते हुए हत्या के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सहित 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों में एक अपचारी बालक भी है। एक आरोपी का दावा है कि युवक ने शराब पीकर दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश की और सूनसान जगह पर ले जाकर मार डाला।
शराब दुकान में डकैती के मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के आरंग के गुल्लू शराब दुकान में डकैती के मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पहले ही खुदकुशी कर चुका है। पुलिस ने डकैती के आरोप में खरोरा के ग्राम देवगांव निवासी विनोद डहरिया, देव प्रसाद पारधी उर्फ देवा, तिल्दा नेवरा के सदाब्रीज पारधी, परसवानी के विजय मनहरे, धनीराम मनहरे को गिरफ्तार किया है। छठा आरोपी अग्रभूषण उर्फ गोलू ने कुछ दिन पहले खुदकुशी कर ली थी।
लाखों की ठगी के मामले में राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता
रायपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली से दो नाइजीरियन ठग को दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर रायपुर पहुंच रही है। वहीं शाम तक पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।शहर की एक महिला ने 7.5 लाख ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर 7.5 लाख की ठगी की। वहीं आरोपियों के ठिकानों के बारे में पता चलते ही दबिश देकर इडुकी और किस्ट्रोफार को गिरफ्तार किया है।
ड्रग्स तस्करी के नाइजीरियन गैंग का पर्दाफाश
प्रदेश में एमडीएमए की सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी के मामले में मुंबई से नाइजीरियन गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाइजीरियन आरोपित पैट्रिक यूबीके बावको, रायडेन बथेलो और श्रेयांश झाबक को ड्रग्स की सप्लाई किया करता था। गिरफ्तार ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेलो ने नाइजीरियन से श्रेयांश झाबक और विकास बंछोर से मुलाकात करवाई थी। रायडेन बेथेलो के गिरफ्तार होने के बाद नाइजीरियन के नाम का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस नाइजीरियन आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार करके लाई है।

इस्पात नगरी भिलाई में ड्रग्स पेंडलर गिरफ्तार

एसएसपी अजय यादव ने ड्रग्स पेंडलर पर बड़ी कार्यवाही करते हुए इसका भंडाफोड़ किया जिसमें इस्पात नगरी भिलाई की महिला सहित तीन आरोपी पकड़े गए जिसकी जांच लगातार जारी है इसमें कई हाई प्रोफाइल लोग भी इन्वाल्व है।ड्रग्स पेंडरल पर प्रदेश का यह सबसे बड़ा मामला है जिसका खुलासा एसएसपी ने किया है। इस खुलासा ने ड्रग्स माफियाओं की कमर ही तोड़ दी है।

Related Articles

Back to top button