छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसएसपी राजेश अग्रवाल ने जरनल परेड की ली सलामी, जवानों को अनुशासित रहने के दिए सख्त निर्देश

थाना चौकियो मे पुलिस का साझा जनरेल परेड, जवानों को अनुशासित रखने एसएसपी के सख्त निर्देश…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन मे रक्षित केंद्र अंबिकापुर एवं विभिन्न थाना चौकियो मे ली गई जनरल परेड…जनरल परेड मे जवानों को अनुशासित रखने दिए गए सख्त दिशा निर्देश…बेहतर कार्यवाही एवं जनता के प्रति नम्र व्यवहार रहे सर्वोपरि…बेहतर टर्नआऊट धारण करने वाले पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को इनाम देकर किया गया प्रोत्साहित…

 

 

अंबिकापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन मे जवानों को अनुशासित रखने, कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने एवं जनता के प्रति नम्र व्यवहार रखने के क्रम मे प्रति सप्ताह रक्षित केंद्र अंबिकापुर एवं विभिन्न थाना/चौकियो मे जनरल परेड का आयोजन करने के दिशा निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम मे रक्षित केंद्र अंबिकापुर, सहित थाना लुन्ड्रा, थाना बतौली एवं थाना सीतापुर मे साझा जनरल परेड आयोजित किया गया, रक्षित केंद्र अंबिकापुर मे आयोजित जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा ली गई, सलामी पश्चात परेड का बारिकी से निरीक्षण किया गया, जिसमे बेहतर टर्नआउट वाले अधिकारियो/कर्मचारियों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।

निरीक्षण पश्चात अधिकारी/कर्मचारियों को टोलीवार कूच कराकर परेड कराया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच कर वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात पुलिस लाईन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए। अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी/कर्मचारियों कों प्रोत्साहित किया गया।

परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण तूल सिंह पट्टावी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज सहित 139 पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button